फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Navratri bike and car market in top gear

नवरात्र में बाइक और कार बाजार "टॉप गियर में", ये हैं खास अॉफर

Thu, 18 Oct 2018 01:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 Oct 2018 01:18 PM IST
सार

- पेट्रोल-डीजल की तेजी का असर नहीं, जमकर लोगों ने कराई बुकिंग
- अब तक करीब 1750 दोपहिया और चौपहिया वाहन बिक चुके हैं 

विज्ञापन
Navratri bike and car market in top gear
डेमो पिक

विस्तार

पेट्रोल और डीजल के दाम भले ही दिन-प्रति दिन बढ़ते जा रहे हों लेकिन इस नवरात्र पर बाइक और कार की जमकर बिक्री हुई है। कानपुर में अष्टमी पर डिलीवरी लेने वालों की भीड़ शोरूमों में रही। बाइक को स्कूटी से कड़ी टक्कर मिली है। वहीं, शहरियों ने हैचबैग और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) सेगमेंट की गाड़ियां भी खरीदी हैं। नवरात्र में अब तक करीब 1750 दोपहिया और चौपहिया वाहन बिक चुके हैं। 
विज्ञापन


गोविंद नगर स्थित स्वामी मोटर्स के मैनेजर जगदीश शुक्ला ने बताया कि नवरात्र पर बाइक खरीदना लोग शुभ मानते हैं। मौजूदा समय में पेट्रोल के दाम बेतहाशा जरूर बढ़ रहे हैं लेकिन बाइक खरीद पर इसका कोई असर नही पड़ा है। हर कोई अष्टमी या नवमी पर गाड़ी की डिलीवरी चाहता था। करीब 150 बाइक की डिलीवरी इस दौरान की गई।  एक्सिस हांडा, साकेत नगर के जेएस अरोरा ने बताया कि हाल में ही नए वाहनों पर पांच वर्ष का बीमा कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे खरीदारों की जेब पर कुछ अतिरिक्त बोझ जरूर पड़ गया है। हालांकि इसका असर खरीदारी पर नहीं दिखा। नवरात्र पर स्कूटी खरीदने का क्रेज काफी बढ़ा है। प्रति दिन 100 से अधिक वाहनों की बुकिंग की गई थी। अब डिलीवरी दे रहे हैं।
विज्ञापन

Navratri bike and car market in top gear
डेमो पिक
कार बाजार ने भी भरा फर्राटा
नवरात्र पर कार बाजार ने भी फर्राटा भरा है। कंपनियाें द्वारा पेश की गई स्कीम और नई गाड़ियों की लांचिंग से बाजार में अच्छी बिक्री देखी गई है। अफीमकोठी स्थित आरएनजी मोटर्स के निदेशक अमित गर्ग ने बताया कि अब तक 72 गाड़ियों की बुकिंग की जा चुकी है। गाड़ियों की डिलीवरी भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब लोग हैचबैग और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कंपनियां भी इस सेगमेंट में नए-नए मॉडल लांच कर रहे हैं। केटीएल के जीएम अतीत खुल्लर ने बताया कि नवरात्र में 328 कारों की डिलीवरी हो चुकी है। इस बार काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। सभी सेगमेंट की बिक्री हुई है। अभी आगे दो दिन और बुकिंग होगी। स्मार्ट मोटर्स के मालिक अनीस गुप्ता ने बताया कि शहर में सड़कों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। ऐसे में लोग लग्जरी गाड़ियां पसंद कर रहे हैं। शोरूम में प्रतिदिन दो-तीन वाहनों की बुकिंग की गई। 

एक नजर
बाइक के शोरूम- करीब 40
कार के शोरूम -करीब 25

Navratri bike and car market in top gear
डेमो पिक
1393 बाइकों और 335 कारों के रजिस्ट्रेशन हुए 
कानपुर। नवरात्र में आरटीओ दफ्तर में 1393 बाइकों और 335 कारों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। हालांकि कुछ खरीददारों के रजिस्ट्रेशन अभी फंसे हुए हैं। इस कारण यह संख्या और बढ़ सकती है। 
सितंबर में 5202 बाइक और 1090 कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इस बार पितृपक्ष में भी वाहनों की खरीदारी ठीक रही है। चार अक्तूबर को 113 बाइकों और 26 कारों के रजिस्ट्रेशन हुए थे। छह अक्तूबर को 234 बाइकों और 48 कारों के रजिस्ट्रेशन हुए। आठ अक्तूबर को 63 बाइकों और 26 कारों के रजिस्ट्रेशन हुए थे। एआरटीओ प्रशासन आदित्य त्रिपाठी का कहना है कि पूरे साल में नवरात्र और दीपावली पर वाहनों की ज्यादा बिक्री होती है। पहले लोग पितृपक्ष में खरीददारी नहीं करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। पितृपक्ष में भी वाहनों की बिक्री बहुत ज्यादा कम नहीं हुई।

नवरात्र में हुए रजिस्ट्रेशन
दिन                बाइक        कार

10 अक्तूबर        45            12
11 अक्तूबर        129            19
12 अक्तूबर        177            36
15 अक्तूबर        142            44    
16 अक्तूबर        664            156
17 अक्तूबर        236            68
कुल                1396        335
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed