फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   natwarlal of Kanpur is back to rajasthan jail

नटवरलाल कोर्ट में पेश फिर राजस्थान ले गई पुलिस, ओम जायसवाल पर शहर में कई थानों में दर्ज ठगी के मामले

Fri, 21 Jun 2019 10:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 21 Jun 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
natwarlal of Kanpur is back to rajasthan jail
आरोपी नटवरलाल ओम जायसवाल उर्फ राजन अहलूवालिया - फोटो : अमर उजाला
फर्जीवाड़ा कर बैंकों और निवेशकों को 100 करोड़ की चपत लगाने के आरोपी नटवरलाल ओम जायसवाल उर्फ राजन अहलूवालिया को राजस्थान पुलिस शुक्रवार को शहर लेकर आई। किदवई नगर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के दो मामलों में उसे अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट अष्टम की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


कोर्ट ने एक मामले में 29 जून व दूसरे में 5 जुलाई को हाजिर करने का आदेश दिया है। इसके बाद राजस्थान पुलिस उसे वापस ले गई। ओम जायसवाल के खिलाफ शहर के कई थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। किदवई नगर थाने में दर्ज दो मामलों में बी वारंट पर राजस्थान की सीकर पुलिस उसे लेकर सुबह करीब 11:30 बजे कचहरी पहुंची। पेशी के बाद उसने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया। 
विज्ञापन


 

पीड़ित रणवीर सिंह ने बताया कि उसने पढ़ाई के लिए एक लाख रुपये लोन पाने के लिए ओम जायसवाल से संपर्क किया था। ओम के कहने पर उसने दाल का व्यापार शुरू किया। अगस्त 2009 में फूलबाग स्थित बैंक ऑफ इंडिया में एक लाख रुपये से खाता खोला।

ओम ने साथ में व्यापार करने का झांसा देकर बैंक से चार लाख का लोन दिलाने की बात कहकर तीन-चार सादे चेक पर उसकेहस्ताक्षर करवा लिए और बैंक कर्मियों से मिलीभगत कर चार की जगह चालीस लाख का लोन पास करा लिया। ओम ने चेक से सारा पैसा अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने किदवई नगर थाने में ओम पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब 5 जुलाई की तारीख लगी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed