फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   National Sugar Institute Experts Conduct Technical Training Programme in Kenya

Kanpur: शर्करा संस्थान के विशेषज्ञों ने केन्या में संभाली कमान, चीनी मिल कर्मियों को सिखा रहे तकनीकी गुर

Fri, 21 Aug 2026 02:00 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 21 Aug 2026 02:00 PM IST
सार

Kanpur News: राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर ने वैश्विक स्तर पर शर्करा उद्योग में अपनी तकनीकी विशेषज्ञता का परचम लहराया है। संस्थान के विशेषज्ञ केन्या की वेस्ट केन्या शुगर कंपनी की नैतिरी शुगर यूनिट में तकनीकी कर्मचारियों को 14 दिवसीय ऑनसाइट प्रशिक्षण दे रहे हैं।

विज्ञापन
National Sugar Institute Experts Conduct Technical Training Programme in Kenya
केन्या में चीनी उद्योग का प्रशिक्षण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वैश्विक स्तर पर शर्करा उद्योग में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (NSI), कानपुर ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। केन्या की वेस्ट केन्या शुगर कंपनी (नैतिरी शुगर यूनिट, बुंगोमा काउंटी) के तकनीकी कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए 14 दिवसीय विशेष ऑनसाइट प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 17 अगस्त 2026 से की गई है, जो 30 अगस्त 2026 तक चलेगा।

विज्ञापन

केन्याई मिलों के तकनीकी कर्मचारियों को मिल रही ट्रेनिंग

इस अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में काकामेगा, नैतिरी, सुकारी इंडस्ट्रीज और नजोइया चीनी मिलों के तकनीकी कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। शर्करा एवं संबद्ध उद्योगों को पिछले 90 वर्षों से अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर के तकनीकी विशेषज्ञों प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह (प्रोफेसर, शर्करा शिल्प) और डॉ. सुधांशु मोहन (असिस्टेंट प्रोफेसर) को राय शुगर के विशेष आमंत्रण पर निदेशक द्वारा इस प्रशिक्षण के लिए नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्यक्रम आपसी ज्ञान साझा करने, तकनीकी चर्चाओं, व्यावहारिक प्रयोगशाला (लैब) प्रशिक्षण और उद्योग के अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए एक बेहतरीन मंच साबित हो रहा है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में यूनिट हेड एन. वी. वेंकटप्पा, ने सराहनीय भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर की निदेशक प्रो. सीमा परोहा ने बताया कि संस्थान द्वारा इससे पहले भी विदेशों में कई सफल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। हमारा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि शर्करा और उससे जुड़े उद्योगों के वैश्विक विकास के लिए संस्थान ज्ञान की मशाल जलाता रहे।

इसके अलावा, संस्थान से शिक्षा प्राप्त करने वाले कई छात्र आज दुनिया के विभिन्न चीनी उत्पादक देशों में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं देकर संस्थान का गौरव बढ़ा रहे हैं। शर्करा उद्योगों की लाभप्रदता और तकनीकी सुदृढ़ीकरण के लिए संस्थान ने कई देशों के साथ एमओयू (समझौता ज्ञापन) भी किए हैं, जिन्हें भविष्य में और मूर्त रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed