{"_id":"5d1497998ebc3e3cb16c7091","slug":"national-handshake-day-2019-special-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Handshake Day: हाथ मिलाने का तरीका बताता है सामने वाले की फितरत, पढ़ें खास जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Handshake Day: हाथ मिलाने का तरीका बताता है सामने वाले की फितरत, पढ़ें खास जानकारी
Thu, 27 Jun 2019 04:21 PM IST
शिखा पांडेय
अर्णिमा बाजपेई, अमर उजाला, कानपुर
अर्णिमा बाजपेई, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 Jun 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में लोगों से मिलते समय हाथ मिलाकर उनका स्वागत करने की परंपरा है। आपके हाथ मिलाने का तरीका भी आपके बारे में बहुत कुछ कहता है। नेशनल हैंडशेक डे पर पढ़िए एक खास रिपोर्ट,,,
वर्तमान के माहौल में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं। मानवता पशुता में बदलती जा रही है। आए दिन मासूमों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब माता-पिता का कर्तव्य केवल अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना ही नहीं बल्कि उन्हें संस्कारवान बनाना भी बेहद जरूरी हो गया है।
आज के समय में बच्चों को यौन शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान करना आवश्यक है। ताकि वह अपनी सुरक्षा को लेकर सावधान हो सकें। आपके द्वारा अपने बच्चों को दी गई अच्छे और बुरे स्पर्श की जानकारी उनको सुरक्षित रखने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
जरूरी है कि अभिभावक बच्चों में आत्मविश्वास जगाए, उन्हें बताएं कि अगर आप सही हो तो किसी से डरने की जरुरत नहीं है। बच्चे में हो रहे किसी भी सामान्य या जटिल बदलाव को गंभीरता से लें। बच्चे को यह भरोसा दिलाएं कि जब भी उन्हें किसी का छूना गन्दा लगे तो वह सबसे पहले आपको बताएं। आप उसको बिलकुल भी नहीं डाटेंगे।
बच्चों को यौन शिक्षा देना एक संवेदनशील विषय है। जितना मुश्किल अभिभावकों को बच्चों से इस विषय में बात करना है उतना ही मुश्किल बच्चों को इन बातों को समझने में भी है। इसलिए ये बातें बच्चों को धैर्य और आराम से समझाएं। समाज में हो रहें बच्चों के साथ यौन अपराध को देखते हुए उन्हें सुरक्षित आज और कल देने के लिए यह बहुत आवश्यक विषय बन गया है।
हाथ मिलाने का तरीका बताता है आपकी मानसिकता
आप लोगों का कितना सम्मान करते हैं या आपके भीतर आत्मविश्वास किस हद तक है, यह सब एक बार आपके हाथ मिलाते ही पता चल जाता है। इतना ही नहीं, सामने वाले व्यक्ति को लेकर आपकी मानसिकता क्या है यह भी आपके हाथ मिलाने से जाहिर हो जाती है।
मजबूती से हाथ मिलाना
ऐसे लोग जो सामने वाले व्यक्ति के साथ मजबूती से हाथ मिलाते हैं, वे उन्हें अपने समान समझते हैं। वे सामने वाले व्यक्ति को पर्याप्त सम्मान देते हैं और आप उन पर विश्वास कर सकते हैं। नए लोग ईमानदार होने के साथ-साथ आपकी गरिमा का भी ध्यान रखते हैं।
आत्मविश्वास की कमी
सामने वाले व्यक्ति से हाथ मिलाते समय अगर आप अपना एक हाथ पीछे की ओर रखते हैं तो इससे यह जाहिर होता है कि आपके भीतर आत्मविश्वास की बहुत कमी है। इसके अलावा आपका यह अंदाज आपके ना घुलने-मिलने वाले रवैये को भी दर्शाता है।