फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Naresh Aggarwal said that Owaisi is an embarrassing part of politics

राजनीति का शर्मनाक हिस्सा हैं ओवैसी: नरेश अग्रवाल

Wed, 25 Nov 2020 09:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Nov 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Naresh Aggarwal said that Owaisi is an embarrassing part of politics
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि ओवैसी भारतीय राजनीति का शर्मनाक हिस्सा हैं। वह देश में नफरत फैला रहे हैं। ओवैसी के राजनीति करने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। बुधवार को वैटगंज स्थित आवास पर वार्ता में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार बेहद गंभीर है।
विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई की मार्च तक कोरोना वैक्सीन आ जाएगी। संभावना है कि वैक्सीन का पूरा खर्च केंद्र सरकार ही उठाएगी। बिहार विधान सभा और उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में जो नतीजे आए हैं, उससे स्पष्ट है कि जनता को नरेंद्र मोदी पर भरोसा है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा कि बंगाल में भी भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष खुद ही गंभीर नहीं है और इसीलिए कमजोर भी है। उपचुनावों में भाजपा की जीत पर विपक्ष के आरोपों पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा-बसपा के नेता ये बताएं कि उन्होंने कितनी सभाएं प्रत्याशियों के समर्थन में कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के राजकुमार पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जो कुछ लिखा है, उस पर कांग्रेस को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। पूर्व सांसद ने स्नातक और शिक्षक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य के लिए एक दिसंबर को होने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत की बात कही है। नरेश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में बुधवार को बैठक को भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed