फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Naresh Aggarwal said Mayawati-Mulayam wanted to make me CM

सियासी किस्सा: 'मायावती-मुलायम ने नरेश अग्रवाल को दिया था सीएम बनने का ऑफर, फिर...', इस किताब में बड़ा दावा

Mon, 19 Feb 2024 10:44 AM IST
शिखा पांडेय आनंद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई
आनंद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Feb 2024 10:44 AM IST
सार

नरेश अग्रवाल ऐसे भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो सपा से भाजपा तक यूपी की हर बड़ी पार्टी में रह चुके हैं। नरेश अग्रवाल के सियासी सफर पर एक पुस्तक लिखी गई है। इस पुस्तक में उनकी 50 साल की राजनीतिक यात्रा को रेखांकित किया गया है। 

विज्ञापन
Naresh Aggarwal said Mayawati-Mulayam wanted to make me CM
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरेश अग्रवाल के राजनीतिक जीवन पर प्रकाशित पुस्तक में दावा किया गया है कि बसपा प्रमुख मायावती और मुलायम सिंह यादव उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। इसके लिए दोनों ने एक वरिष्ठ आईएएस अफसर के आवास पर मुझसे मुलाकात भी की थी। किताब के अनुसार नरेश अग्रवाल ने दावा किया है कि कल्याण सिंह सरकार के दौरान उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर मायावती और मुलायम की ओर से दिया गया था।

विज्ञापन


उस समय कल्याण सिंह सरकार को गिराने की कई बार साजिश की गईं। इसी क्रम में मुझे एक बार उस समय के ताकतवर आईएएस बृजेंद्र का फोन आया। उन्होंने मुझे अपने आरकेपुरम स्थित फ्लैट पर बुलाया। उनका कहना था कि मायावती आपसे मिलना चाहती हैं। किताब में दावा है कि इसी फ्लैट में मायावती ने मुझसे कहा कि हम लोग तुम्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। इसके लिए बाहर से समर्थन देने को तैयार हैं। उनका कहना है कि इस पर मैंने कहा कि बसपा और सपा के भी चार-चार विधायकों को मंत्री बनाया जाना चाहिए। लेकिन, मायावती इसके लिए तैयार नहीं हुईं।
विज्ञापन


किताब में दावा किया गया है कि इस मुलाकात के दो दिन बाद मुंबई से मुलायम सिंह यादव ने फोन किया और कहा कि हम आपको मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। मायावती की भी इस पर सहमति है लेकिन मैंने इंकार कर दिया। नरेश अग्रवाल का दावा है कि उनके इंकार के बाद इन लोगों ने जगदंबिका पाल से बात की और उन्हें सीएम बनाने में सफल भी हो गए, लेकिन सरकार नहीं चली। उनका कहना है कि इस घटनाक्रम से मुझे बड़ी राजनीतिक सीख मिली। पूरी किताब देवकीनंदन मिश्र के साथ बातचीत पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed