फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Naresh Aggarwal gave a big statement in Hardoi

राजनीति से सन्यास ले लें अखिलेश, राहुल गांधी मजाक के पात्र: नरेश अग्रवाल

Sun, 10 Jan 2021 07:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Jan 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Naresh Aggarwal gave a big statement in Hardoi
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि अखिलेश यादव को राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए। अखिलेश जिस तरह से जातीय सीमाओं में बंध गए हैंं, वह एक नेता के लिए उचित नहीं है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि राहुल मजाक का पात्र बन चुके हैं और उन पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
विज्ञापन


रविवार को कछौना के जनता इंटर कालेज में आयेाजित समरसता गोष्ठी में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव अब सिर्फ एक जाति के नेता रह गए है। अखिलेश यादव जिस तरह से जातीय सीमाओं में बंध गए हैं, वह एक नेता के लिए उचित नहीं है और इसीलिए अब अखिलेश को राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि अब तो राहुल गांधी मजाक का पात्र बन चुके हैं, उनके बारे में क्या कहा जाए। नरेश अग्रवाल ने समरसता गोष्ठी में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षीदल किसानों को बरगलाकर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी हाल में नहीं होने देगी।  गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि किसानों की भलाई के लिए भाजपा सरकार ने जितना कार्य किया है, उतना पहले कभी किसी ने नहीं किया।


मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने भी केंद्र सरकार की किसान कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विकास उर्फ गोल्डी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, ब्रम्हकुमार सिंह, कृष्णकांत सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed