फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Narasimha avatar and Hiranyakashipu slaying dance form mesmerized the audience

Kanpur News: नृसिंह अवतार और हिरण्यकश्यप वध नृत्य रूप दर्शक मंत्रमुग्ध

Mon, 06 Oct 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Narasimha avatar and Hiranyakashipu slaying dance form mesmerized the audience
पीएसआईटी में कार्यक्रम पेश करते छात्र। - फोटो : संस्थान
कानपुर। पीएसआईटी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में रविवार को बीबीए और बीसीए प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी वेव्स 2K25 का आयोजन किया गया। छात्राएं बॉलीवुड गीतों पर थिरकीं तो छात्रों ने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक प्रस्तुतियों ने तालियां बटोरी। शोले फिल्म पर आधारित नाटक ने सभी का मनोरंजन कराया। डांडिया ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र महावतार नृसिंह पर आधारित नृत्य-नाट्य रहा। इसमें छात्रों ने नृसिंह भगवान का अवतार और हिरण्यकश्यप के वध को नृत्य के रूप में दिखाया।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ वाइस चेयरपर्सन निर्मला सिंह, वाइस प्रेसिडेंट अभिजीत सिंह, ग्रुप डायरेक्टर प्रो. मनमोहन शुक्ला ने किया। वाइस प्रेसिडेंट अभिजीत सिंह ने कहा कि फ्रेशर्स पार्टी सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि यह छात्रों के जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है। डॉ. मनमोहन शुक्ला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास और एकता बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में पीएसआईटी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन के डायरेक्टर प्रो. हरित कुमार, पीएसआईटी के डायरेक्टर डॉ. राघवेंद्र सिंह, पीएसआईटी फार्मेसी के डायरेक्टर प्रो. प्रणयवाल, डायरेक्टर एकेडमिक्स प्रो. विशाल नागर, डीन, फैकल्टी सदस्य और समन्वयक स्वीटी दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed