फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nahar me giri bus, mahila ki maut

अनियंत्रित बस नहर में गिरी बस, महिला की मौत, आठ घायल

Tue, 19 Jan 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
nahar me giri bus, mahila ki maut
जुरिया गांव के पास नहर में पलटी पड़ी बस। - फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। झींझक से सवारियां लेकर कल्यानपुर कानपुर जा रही निजी बस जुरिया गांव के पास रामगंगा नहर में गिर गई। बस में सवार औरैया निवासी एक महिला की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार अधिक होने की वजह से अनियंत्रित हो गई। ग्रामीणों ने नहर में कूदकर सवारियों को बाहर निकला। बस में करीब 30 से अधिक सवारी थी। अधिकांश को मामूली चोटें आईं। इससे वह निजी अस्पतालों में चले गए। डीएम एसपी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

झींझक से रूरा होकर शिवली कल्यानपुर रूट पर जाने वाली निजी बस सोमवार दोपहर 30 सवारी लेकर कल्यानपुर (कानपुर) जा रही थी। बस की रफ्तार अधिक होने की वजह से जुरिया गांव के पास अनियंत्रित होकर पानी भरे नहर में गिर गई। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी पर जुरिया के अलावा खम्हैला, अकारू आदि गांवों के ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पानी में कूदकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरु किया। इसी बीच पुलिस ने क्रेन मंगवा कर बस को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

बस में दबकर देवराव दिबियापुर जनपद औरैया निवासी आशमा (32) की मौत हो गई। वह मायके सरायं गढ़ेवा जा रही थी। महिला के साथ छह वर्षीय बच्ची अलशिफा थी। हालांकि उसे चोटें नहीं आई हैं। मृतका के पिता सरायं गढ़ेवा निवासी चचेरे भाई मोहम्मद नसीम की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके अलावा घटना में पतरसा घाटमपुर के चंद्रशेखर, इनकी पत्नी रामश्री, जलिहापुर मंगलपुर की मैकिन, महाराजपुर किशौरा की सोनी इनके बच्चे आरब व परी, भिखनापुर गजनेर की शैला, इसकी एक वर्षीय बेटी दिव्यांशी, इसके मामा पुखरायां के इंद्रपाल घायल हो गए। बस में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। वह मौके से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम डा. दिनेश चंद्र, एसपी केशव कुमार चौधरी, एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी, सीओ डेरापुर आशापाल सिंह, इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह के अलावा रसूलाबाद, डेरापुर, रूरा थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी केेशव कुमार चौधरी ने बताया कि घटना के बाद चालक व परिचालक फरार हो गए हैं। उनकी तलाश कराई जा रही है।
दो घंटे बंद रहा झींझक-रूरा मार्ग में आवागमन
झींझक। घटना के बाद झींझक रूरा मार्ग में जुरिया, अकारू, खम्हैला आदि गांवों के पांच सौ से अधिक लोग एकत्र हो गए। साथ ही राहगीरों की भीड़ लग गई। इससे मार्ग में आवागमन बंद हो गया। घटना के बाद पुलिस ने रूरा व झींझक नहर पुल पर रूट डायवर्जन कराया। इससे सिठमरा से मिंडाकुआ होकर वाहन निकल गए। वही झींझक की तरफ से आने वाले वाहन डेरापुर होकर रूरा निकले। इससे वाहनों की लंबी लाइन नहीं लगी, लेकिन वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
बच्ची ने बताया कि बस के अंदर हैं मां
झींझक। देवराव दिबियापुर औरैया की आसमां की मौत की खबर उसकी बेटी अलशफा (6) को नहीं बताई गई। हादसे के बाद वह बेहद डरी सहमी खड़ी रही। बस पानी में पलटने से वह बुरी तरह से भीग गई थी। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला था। इससे ठंड से कांप रही थी। उसने ही लोगों को बताया कि मां बस के अंदर है। इस पर ग्रामीणों ने फिर पानी में कूद कर उसकी तलाश शुरू की तो एक घंटे बाद बस के अंदर महिला का शव मिला। शव बाहर निकालते ही लोगों ने उसकी बेटी को बताया कि चोट की वजह से उसकी मां नहीं बोल रही है। अस्पताल में आराम मिल जाएगा। इसके पति शीबू रीवा मध्य प्रदेश में मजदूरी करते हैं। मृतका के दो वर्षीय बेटा अख्तर अली है। वह औरैया स्थित घर में है। मृतका के चचेरे भाई मोहम्मद नसीम ने बच्ची को दुलराते रहे। कभी खुद आंसू बहाने लगते।
कोट
दुर्घटना में मृत महिला के परिवार को आर्थिक सहायता के लिए एसडीएम को निर्देश दिया गया है। साथ ही प्राइवेट बसों के परमिट व फिटनेस की जांच के लिए परिवहन व पुलिस को निर्देशित किया गया है। बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-डा. दिनेश चंद्र, डीएम
ग्रामीणों ने मदद से बच गई लोगों की जान
झींझक। नहर में बस गिरने की आवाज सुन ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तत्काल राहत व बचाव कार्य जारी कर दिया। कड़ाके की ठंड में बिना कोई परवाह किए ग्रामीणों ने पानी में गिरी बस में फंसी सवारियों को बाहर निकालना शुरु कर दिया। इससे बड़ी संख्या में लोगों की जान बच गई। वहीं सवारियों के साथ उनके बैग व अन्य सामान भी बाहर निकाला। ग्रामीणों की मेहनत की अफसरों ने भी सराहना की।
----
प्रत्यक्षदर्शी ने नहर में बस गिरते देख मचाया था शोर
अकारू गांव का सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि संभवता बस चालक नशे में रहा है। इससे वह तेज रफ्तार में बस लेकर जा रहा था। यह देख उसे अचानक अनहोनी की आशंका हुई तो वह सड़क से दूर हटकर खड़ा हो गया। कुछ ही दूर निकलते ही बस नहर में पलट गई। इस पर उसने शोर मचाने के साथ जुरिया व खम्हैला गांव के परिचित लोगों को फोन करके मौके पर बुलाया। राहगीरों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। उसने पुलिस व अन्य अफसरों को भी सूचना दी।

----
बसों के फिटनेस व परमिट की होगी जांच
जुरिया गांव के पास बस नहर में गिरने की घटना को डीएम डा. दिनेश चंद्र ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिया है कि जिले के विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों की फिटनेस व परमिट जांचे। साथ ही बिना फिटनेस व परमिट के कोई सवारी वाहन न चले यह सुनिश्चित किया जाए। कहा कि पुलिस क्षमता से अधिक सवारी लेकर चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।

क्रेन से बहर निकाली जाती नहर में पलटी बस।

क्रेन से बहर निकाली जाती नहर में पलटी बस।- फोटो : AKBARPUR

घटना स्थल पर मौजूद लोग।

घटना स्थल पर मौजूद लोग।- फोटो : AKBARPUR

घटना स्थल पर जांच करते डीएम व एसपी।

घटना स्थल पर जांच करते डीएम व एसपी।- फोटो : AKBARPUR

कानपुर देहात में नहर में गिरी बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालते स्थानीय लोग। संवाद

कानपुर देहात में नहर में गिरी बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालते स्थानीय लोग। संवाद- फोटो : AKBARPUR

कानपुर देहात के बस हादसे में मृतक आसमां बेगम ( फाइल फोटो।)

कानपुर देहात के बस हादसे में मृतक आसमां बेगम ( फाइल फोटो।)- फोटो : AKBARPUR

घटना स्थल पर बैठे बस से निकाली गई घायल महिलाएं।

घटना स्थल पर बैठे बस से निकाली गई घायल महिलाएं।- फोटो : AKBARPUR

घटना स्थल पर खड़ी मृतका आसमां बेगम की बेटी अलसिफा।

घटना स्थल पर खड़ी मृतका आसमां बेगम की बेटी अलसिफा।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed