फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nagar Panchayat office will be built in Musanagar Bangar from one crore 45 lakhs, demarcation of land

एक करोड़ 45 लाख से मूसानगर बांगर में बनेगा नगर पंचायत कार्यालय, भूमि का हुआ सीमांकन

Fri, 17 Sep 2021 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat office will be built in Musanagar Bangar from one crore 45 lakhs, demarcation of land
कानपुर देहात के मूसानगर में भूमि का सीमांकन करते अधिकारी। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
मूसानगर। नवसृजित नगर पंचायत के कार्यालय भवन के निर्माण के लिए गुरुवार को जल निगम के अभियंताओं ने भूमि की नापजोख की। बताया कि एक करोड़ 45 लाख की लागत से मूसानगर बांगर में नगर पंचायत कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

मूसानगर बांगर में गुरुवार को यूनिट पांच सीएंडडीएस उत्तर प्रदेश जल निगम कानपुर के अभियंता अविनाश कुमार और मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से नगर पंचायत कार्यालय निर्माण के लिए जगह को चिह्नित किया।
विज्ञापन

सीमांकन और नापजोख पूरी करने के बाद बताया कि 2000 वर्ग मीटर में एक करोड़ 45 लाख की लागत से नगर पंचायत कार्यालय का निर्माण किया जाना है। इसमें चेयरमैन कक्ष, ईओ व जेई कक्ष समेत लिपिक कार्यालय, स्टोर रूम, मीटिंग हॉल आदि प्रस्तावि
विज्ञापन
विज्ञापन

त है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ईओ पवन कुमार मौर्य ने बताया कि प्रस्तावित राशि में से 72 लाख रुपये कार्यदायी संस्था को आवंटित कर दिया गया है। प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed