'चोटी' की पहेली, उलझ गया है पूरा गांव, महोबा में सामने आए दो ओर मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधर एक महिला की सोते समय चोटी कट गई। चोटी कटने की घटनाओं से दहशत है। जिले में दो दिन के अंदर चोटी कटने की आठ घटनाएं हो चुकी हैं।
थाना अजनर के ग्राम रावतपुरा निवासी गिरजादेवी (45) पत्नी सुखदेव रविवार की सुबह आंगन में झाडू़ लगा रही थी। तभी अचानक बाल कट गए और चोटी समीप में पड़ी मिली। यह देख महिला घबरा गई और शोर-शराबा मचा। मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीण भी चोटी कटी देख दंग रह गए। चोटी कटने से पूरे गांव में दहशत फैल गई। चोटी कौन और क्यों काट रहा यह अभी भी रहस्य बना है।
दूसरी घटना जैतपुर ब्लॉक के ग्राम बछेछरकलां गांव में घटी। राजकुमारी पत्नी भानुप्रताप शनिवार की रात आंगन में सो रही थी। तभी महिला की चोटी कट गई। चोटी कटने के बाद महिला अचेत हो गई। थोड़ी देर बाद होश में आने पर महिला की चीख सुनकर परिजन जाग गए। चोटी कटने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान अलखजीत ने मामले की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। डरी सहमी महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया गया है।
-जिले में चोटी कटने की घटनाओं से महिलाओं में दहशत