फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mysterious fever: Doctors are unable to understand the variant of viral fever, multi organ failure occurs in three days

रहस्यमयी बुखार: वायरल फीवर का वैरिएंट समझ नहीं पा रहे डॉक्टर, तीन दिन में हो जाता मल्टी आर्गन फेल्योर

Sun, 05 Sep 2021 09:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Sep 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
Mysterious fever: Doctors are unable to understand the variant of viral fever, multi organ failure occurs in three days
वायरल फीवर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
कानपुर कैंट के अस्पताल में भर्ती 66 साल के रोगी का प्लेटलेट्स काउंट 20 हजार है, लिवर खराब हो गया है, गुर्दे फेल हैं, पैंक्रियाटिक ग्रंथि में खराबी आ गई है, हेमरेजिक गैस्ट्राइटिस, फेफड़ों में संक्रमण हो गया है, सेप्सिस हो रहा है। मल्टी आर्गन फेल्योर की स्थिति है।
विज्ञापन


रोगी की कोरोना, डेंगू, मलेरिया आदि जांचें सब निगेटिव हैं। सिर्फ तीन-चार दिन वायरल फीवर की हिस्ट्री है। डॉक्टर हैरान हैं कि यह कौन सा वायरल संक्रमण है? जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार उसका इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि इस तरह के लक्षणों वाला वह पहला केस नहीं देख रहे हैं। इसके पहले भी पांच-छह केस देख चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि बुखार आने के बाद रोगी बहुत तेजी से गंभीर होते हैं। सारे अंदरूनी अंग प्रभावित होने लगते हैं।

रोगी की देखते-देखते तीन-चार दिन में मौत हो जा रही है। मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा का कहना है कि हैलट इमरजेंसी में रोगी बहुत गंभीर हालत में आ रहे हैं। कुछ को तुरंत वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया जाता है। जांच में कोरोना, डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।

डॉक्टरों का कहना है कि सामान्य वायरल फीवर के इस वैरिएंट के बारे में वायरोलॉजी जांच में ही पता चलेगा। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने शहरियों से अपील की है कि वे खुद भी सतर्क रहें। फुल आस्तीन की शर्ट पहनें। शरीर को कपड़े से अच्छी तरह ढंके रहें और जैसे ही बुखार आए तुरंत डाक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed