फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Muslim League Submits Memorandum to President Over Livelihood Crisis of Parade Ground Vendors in Kanpur

Kanpur: परेड ग्राउंड के दुकानदारों के समर्थन में मुस्लिम लीग का प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sat, 16 May 2026 06:30 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 16 May 2026 06:30 PM IST
सार

Kanpur News: परेड ग्राउंड के दुकानदारों के रोजगार पर मंडरा रहे संकट को लेकर शनिवार को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और मुस्लिम यूथ लीग ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम की कार्रवाई पर विरोध जताते हुए गरीब दुकानदारों के स्वरोजगार की सुरक्षा की मांग की।

विज्ञापन
Muslim League Submits Memorandum to President Over Livelihood Crisis of Parade Ground Vendors in Kanpur
जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देते मुस्लिम लीग के पदाधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट कुमैल अंसारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर प्रदर्शन किया। लीग ने नवीन मार्केट स्थित परेड ग्राउंड से वर्षों से दुकान लगा रहे दुकानदारों को हटाने के नगर निगम के फैसले का कड़ा विरोध किया है। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई।

विज्ञापन

गरीबों का स्वरोजगार खत्म करना चाहती है सरकार

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एड. कुमैल अंसारी ने सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब सरकारें पूंजीवादी व्यवस्था की पोषक बन जाती हैं, तो उनका पहला प्रहार गरीबों के स्वरोजगार पर होता है। अंसारी ने आरोप लगाया कि पूंजीवाद तभी फल-फूल सकता है जब गरीबों के बच्चों को अशिक्षित रखा जाए और उनका मानसिक विकास न होने दिया जाए। आज की सरकारें इसी एजेंडे पर काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परेड ग्राउंड के दुकानदारों पर संकट

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि नवीन मार्केट स्थित परेड ग्राउंड में सैकड़ों दुकानदार पिछले कई दशकों से अपनी दुकान लगाकर परिवार का जीविकोपार्जन कर रहे हैं। अब कानपुर नगर निगम इन दुकानदारों को वहां से हटाकर उनकी आजीविका खत्म करने पर तुला है। मुस्लिम लीग ने इसे नगर निगम का 'तुगलकी फरमान' करार देते हुए इसे तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है।

विज्ञापन

ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगें:
प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति महोदया से निम्नलिखित बिन्दुओं पर कार्रवाई की मांग की है:

  • दखलअंदाजी पर रोक: नगर निगम द्वारा दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई को तुरंत रोका जाए।

  • लिखित आश्वासन: भविष्य में इन दुकानदारों के सामने कभी ऐसा संकट न आए, इसके लिए प्रशासन उन्हें लिखित आश्वासन दे।

  • भयमुक्त व्यापार: गरीब दुकानदारों के रोजगार पर मँडरा रहे संकट को खत्म किया जाए ताकि वे बिना किसी डर के अपना व्यापार कर सकें।

मुस्लिम यूथ लीग ने भी भरी हुंकार

इस प्रदर्शन में 'मुस्लिम यूथ लीग' के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि गरीबों के पेट पर लात मारी गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से एड. कुमैल अंसारी के साथ संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रभावित दुकानदार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed