{"_id":"6b68cd0851c3f23c5806e296b11224da","slug":"murli-manohar-joshi-adopted-singhpur-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद जोशी ने सिंहपुर गांव को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद जोशी ने सिंहपुर गांव को लिया गोद
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 30 Nov 2014 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदर्श ग्राम योजना के तहत महानगर लोकसभा सांसद मुरली मनोहर जोशी ने बिठूर के समीप स्थित सिंहपुर गांव को गोद लिया है। इसकी घोषणा शनिवार को भाजपा की महानगर इकाई की तरफ से किया गया। यहां की जनसंख्या कुल सात हजार है।
महानगर लोकसभा क्षेत्र में आदर्श ग्राम योजना के नियमानुसार गांव नहीं होने की वजह से जोशी ने सांसद देवेंद्र सिंह भोले की लोकसभा अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में गांव को गोद लेने का निर्णय लिया था। करीब 15 दिनों की जांच पड़ताल के बाद सिंहपुर को चुना गया। यह गांव कल्याणपुर से बिठूर जाने वाली रोड के किनारे पड़ता है। इस गांव के विषय में कहावत है कि ब्रिटिश काल में यहां के डढ़ाही बगीचे में एक शेर रहता था। इसी गांव के बादल चौहान ने उस शेर को लाठियों से पीट कर मार डाला था। जिसके लिए बादल को ब्रिटिश हुकूमत ने पुरस्कृत भी किया था। बताया जाता है कि तभी से इस गांव का नाम सिंहपुर रख दिया गया। डॉ. जोशी दिल्ली से एक दिसंबर को यहां आने के बाद इस गांव को देखने जाएंगे।