{"_id":"5feb787e2862f63a1211b450","slug":"murdered-friends-threw-teenager-s-body-in-a-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: गला रेतकर दोस्तों ने कुएं में फेंका था किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: गला रेतकर दोस्तों ने कुएं में फेंका था किशोर का शव
Wed, 30 Dec 2020 12:16 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में धाता थाना क्षेत्र के देवरी रोड स्थित कुएं से छह दिसंबर को मिले युवक के शव से जुड़े मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। युवक की हत्या की वजह दोस्तों के बीच एक प्रेमिका बनी। पुलिस ने हत्यारोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
छह दिसंबर को देवरी रोड स्थित कुएं में पुलिस को एक शव मिला था। इसकी पहचान धाता के अहमदपुर कुसुंभा निवासी बृजभान सिंह के बेटे अमन सिंह (16) के रूप में हुई थी। वह कक्षा 11 का छात्र था। अमन 14 नवंबर की शाम से लापता था।
शव की पहचान बृजभान सिंह ने चप्पल और कपड़ों के आधार पर की थी। पिता ने गांव के आशुतोष सिंह उर्फ छोटी पुत्र प्रशांत सिंह उर्फ पिंटू सिंह से विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने आशुतोष से पूछताछ की, लेकिन सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
हत्या के बाद से अमन का मोबाइल गायब था। पुलिस मोबाइल ट्रेस करने में जुटी थी। गांव का आदित्य सिंह उर्फ अक्कू पुत्र स्वर्गीय प्रमोद सिंह भी 14 नवंबर के बाद से गायब था। आदित्य 26 दिसंबर को गुड़गांव से लौटा। उसने अमन के मोबाइल में अपना सिमकार्ड इस्तेमाल किया।
पुलिस ने सुराग मिलते ही आदित्य को उठा लिया। आदित्य ने सारा मामला बयान कर दिया। उसने बताया कि हत्या में उसका दोस्त आशुतोष सिंह भी शामिल था। पुलिस ने मंगलवार सुबह भोर लिहई तिराहे से आशुतोष को भी पकड़ लिया।