{"_id":"6370494f3a00e1033156b738","slug":"murder-report-on-three-including-owner-in-case-of-death-of-three-laborers-in-tannery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन मजदूरों की मौत का मामला: टेनरी मालिक समेत तीन पर हत्या की रिपोर्ट, अधिवक्ता बोले- साबित करना होगा चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मजदूरों की मौत का मामला: टेनरी मालिक समेत तीन पर हत्या की रिपोर्ट, अधिवक्ता बोले- साबित करना होगा चुनौती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
टेनरी हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर के जाजमऊ में टेनरी के वेस्ट टैंक में सफाई करते वक्त तीन श्रमिकों की मौत के मामले में पुलिस ने टेनरी मालिक व ठेकेदार समेत तीन पर हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
टेनरी मालिक की तलाश जारी है। पुलिस साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। जाजमऊ के गज्जूपुरवा में कर्नलगंज निवासी ओसामा की इनसा नाम की टेनरी है। गुरुवार को राजावत टैंकर्स कंपनी के ठेकेदार अजय सिंह से संपर्क कर टैंक सफाई करने के लिए मजदूरों को बुलाया था।
अजय ने कानपुर देहात निवासी सुखवीर सिंह (35), साढ़ के लालपुर पड़री के सत्यम (26) व बिधनू के सोनू वाल्मीकि (28) को भेजा था। आरोप है कि सेप्टिक टैंक के नाम पर बुलाकर टेनरी के टैंक में इन तीनों को जबरन उतार दिया। इसमें केमिकल युक्त कचरा भरा हुआ था।
2 of 6
टेनरी हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। डीसीपी पूर्वी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में ठेकेदार अजय, टेनरी मालिक व जिस नंबर से फोन कर श्रमिकों को बुलाया गया था। उसके खिलाफ हत्या, एससीएसटी एक्ट, रोजगार प्रतिषेध अधियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
3 of 6
टेनरी हादसा
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि अजय को हिरासत में ले लिया गया। अब जबकि मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है, तो टेनरी मालिक के साथ उन ठेकेदार से भी पूछताछ की जाएगी, जिसने सफाई का ठेका लिया था। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
टेनरी हादसा
- फोटो : अमर उजाला
लिखापढ़ी में फरार है टेनरी मालिक
टेनरी मालिक पर भी हत्या का केस दर्ज है। अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई। पुलिस की लिखापढ़ी में वह फरार है। एक पुलिस अफसर ने बताया कि हत्या के साथ एससीएसटी एक्ट भी लगा है। इसलिए पुख्ता साक्ष्य जुटाना जरूरी है। उसके बाद ही गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
5 of 6
टेनरी हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हत्या साबित करना होगा चुनौती
अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार हत्या का केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन कोर्ट में इसको साबित करना मुश्किल होगा, क्योंकि हत्या का मोटिव यहां नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।