फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या

Sat, 11 Jul 2020 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
murder
किदवई नगर में प्रियंका की लोहे की रॉड मारकर पति ने की हत्या फाइल फोटो ओपी संवाद
कानपुर। किदवईनगर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में शुक्रवार को लोडर चालक अशोक विश्वकर्मा ने पत्नी प्रियंका (29) की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से पति को गिरफ्तार कर खून से सनी रॉड बरामद की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इंदिरा गांधी मलिन बस्ती स्थित हाते में किराये पर रहने वाले अशोक के तीन बच्चे हैं। घटना के बाबत मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की गई। पता चला कि क्षेत्र में ही रहने वाले डीजे संचालक से प्रियंका के अवैध संबंध थे। इसका पता चलने पर अशोक ने कई बार प्रियंका को उससे बात करने से रोका।
विज्ञापन

प्रियंका के अनसुना करने पर अक्सर विवाद होता था। गुरुवार की रात झगड़ा होने पर प्रियंका ने अशोक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। इस पर देर रात तक अशोक को लॉकअप में बैठाने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अशोक ने आंगन में पड़ी लोहे की रॉड से पीट-पीटकर प्रियंका की हत्या कर कर दी। थाना प्रभारी धनेष कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पापा, मम्मी को मत मारो... : अशोक जब प्रियंका को रॉड से पीट रहा था, तो उसके दो बच्चे सुभांशी (10) और सम्राट (4) उसकेपैरों में लिपट गए और रोते हुए ‘पापा मम्मी को मत मारो’...कहते सुने गए। वहीं, सबसे छोटा सुधांशु (2) कमरे में ही रोता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed