{"_id":"5c07e3aabdec22414c643f3d","slug":"murder-for-130-rupees-in-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'हुसैन' के लिए मौत बन गए बारात के चंद सिक्के, साथियों ने 130 रुपये के लिए कर दी निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हुसैन' के लिए मौत बन गए बारात के चंद सिक्के, साथियों ने 130 रुपये के लिए कर दी निर्मम हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 05 Dec 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में बारात के दौरान न्योछावर में लुटाए जा रहे रुपये लूटने के बाद बंटवारे को लेकर हुए विवाद में साथियों ने 16 वर्षीय साथी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसमें एक आरोपी सिर्फ 14 वर्ष का है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के सादीमदनपुर गांव में मंगलवार की रात आदिल की शादी हो रही थी। बारात में बाजे-गाजे के बीच दूल्हा पक्ष के लोग रुपये लुटा रहे थे। कई युवक रुपये लूट रहे थे। इनमें गांव का 16 वर्षीय मोहम्मद हुसैन भी शामिल था। बताते हैं कि लूटे गए रुपये में 130 रुपये के बंटवारे को लेकर हुसैन और उसके साथियों के बीच विवाद हो गया। गांव से कुछ दूर ले जाकर साथियों ने हुसैन की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह उसका शव गांव से कुछ दूर नई ईदगाह के बाहर खेत में पड़ा मिला।

जान से मारने की धमकी दी थी
पिता मोहम्मद यासीन शाह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र को बारात दिखाने के बहाने गांव का आरिफ पुत्र मोनिस और उसका एक साथी ले गए थे। रात में ही मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पिता ने यह भी बताया कुछ दिन पहले आई बारात में भी न्योछावर में लूटे गए रुपये को लेकर उसके पुत्र का आरिफ से झगड़ा हुआ था। उसमें आरिफ ने जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों आरिफ और किशोर के विरुद्ध धारा 302 व 506 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों को गांव के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल का क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता ने भी निरीक्षण किया।