{"_id":"5ed16f688ebc3e908728683f","slug":"murder-city-news-knp562732822","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के प्रेमी की चाकू से गोद कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के प्रेमी की चाकू से गोद कर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में भाई ने छोटी बहन के प्रेमी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। पुलिस भाई और उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इलाके के रहने वाले वारिस की बहन से बेगमपुरवा निवासी महमूद उर्फ छोटू (17) आए दिन छेड़छाड़ करता था। कई बार मना करने के बाद भी महमूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। शुक्रवार देर रात वारिस ने बहाने से महमूद को मिलने के लिए बेगमपुरवा नई बस्ती के पास बुलाया। यहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वारिस ने अपने दोस्त के साथ मिल कर महमूद की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। थाना प्रभारी राजीव सिंह के अनुसार छेड़छाड़ का मामला था। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। तीन साल से दोनों में प्रेस संबंध था। दोनों के घर वालों को मालूम था। लेकिन लड़की का भाई वारिस तैयार नहीं था। वह महमूद को बहन से मिलने से मना करता रहता था। उसे देर शाम सूचना मिली कि महमूद नई बस्ती में है तो उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसको बुलाया और चाकुओं से गोद दिया। लोगों ने बताया कि वारिस चरस, गांजे का आदी है। लड़की के पिता सिलिंडर डिलीवरी का काम करते हैं। मृतक महमूद के पिता खत्म हो चुके हैं। घर में दो बहनें, मां और एक बड़ा भाई आलम है।