फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी पैदा होने पर पत्नी को घर से बाहर निकाला, फिर रख दी ये बड़ी शर्त

Wed, 26 Dec 2018 10:43 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Dec 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Girl child case in kanpur
डेमो पिक
बेटियों के प्रति आज भी समाज की सोच नहीं बदली है। इसका ताजा मामला कानपुर के बिठूर इलाके से सामने आया है। यहां बेटी पैदा होने पर पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। पति ने पत्नी के सामने शर्त रखी है कि वह घर में रह सकती है, लेकिन बेटी नहीं।
Girl child case in kanpur
डेमो पिक
पंचायत की सुलह के बाद वह दुबारा ससुराल पहुंची। अब पति बेटी पैदा होने का उलाहना देकर उसके साथ मारपीट करता है। सोमवार को महिला बच्ची को लेकर मां के साथ मंधना पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस को आप बीती सुनाई। पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
Girl child case in kanpur
डेमो पिक
कानपुर कल्याणपुर, कश्यप नगर निवासी छोटेलाल मजदूरी करते हैं। उन्होंने बेटी रामदेवी की शादी आठ साल पहले लक्ष्मणपुर, बिठूर निवासी संजय कुमार से की थी। संजय राजमिस्त्री का काम करता है। शादी के बाद रामदेवी ने बेटे हिमांशु को जन्म दिया, उसकी उम्र 7 साल है। इसके बाद इसी साल 28 मई को रामदेवी ने मायके में बेटी राधा को जन्म दिया। अब उसकी उम्र 7 महीने है। रामदेवी ने पुलिस को बताया कि बेटी पैदा होने के बाद संजय बच्ची और उसका हालचाल लेने एक बार भी नहीं आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl child case in kanpur
डेमो पिक
एक महीने बाद वह बच्ची को लेकर ससुराल पहुंची, पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। कहा कि तुमने बेटी पैदा की है, इसलिए तुम दोनों ससुराल में नहीं रह सकती। इसके बाद दोनों परिवारों की पंचायत के बाद वह बेटी के साथ ससुराल में रहने लगी।
विज्ञापन
Girl child case in kanpur
डेमो पिक
रामदेवी का आरोप है कि संजय ने कई बार बेटी पैदा होने पर उलहाना देते हुए उसके साथ मारपीट की। प्रताड़ित किया। इस पर रामदेवी सोमवार को मां रुक्मणी के साथ मंधना चौकी पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed