फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder accused absconding in Paras Gupta murder case, SIT kept collecting evidence

पारस गुप्ता हत्याकांड: सुपाड़ी कारोबारी का हत्यारोपी फरार, एसआईटी साक्ष्य जुटाती रही, जानें क्या बोले एसपी

Fri, 26 Aug 2022 01:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Aug 2022 01:17 PM IST
सार

कानपुर में सुपाड़ी कारोबारी पारस गुप्ता हत्याकांड का आरोपी फरार हो गया है। वहीं, मामले की जांच कर रही एसआईटी केवल साक्ष्य जुटाती रह गई।एसीपी कलक्टरगंज शिखर ने बताया कि मोबाइल बंद कर आरोपी फरार है। परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
Murder accused absconding in Paras Gupta murder case, SIT kept collecting evidence
पारस गुप्ता हत्याकांड फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सुपाड़ी कारोबारी पारस गुप्ता हत्याकांड का नामजद आरोपी मसाला कारोबारी अमित फरार हो गया है। एसआईटी उससे एक बार भी पूछताछ नहीं कर सकी। एसआईटी केवल साक्ष्य जुटाती रह गई और आरोपी रफूचक्कर हो गया। अब उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

हरबंश मोहाल निवासी पारस गुप्ता 25 मई की रात लापता हुए थे। दूसरे दिन रेलवे ट्रैक पर उनका शव पड़ा मिला था। जीआरपी ने लावारिस में शव का पोस्टमार्टम कराया था। दो महीने बाद 27 जुलाई को परिजनों ने शिनाख्त की थी। परिजनों ने मसाला कारोबारी अमित पर लेनदेन में हत्या करने का आरोप लगा केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

एसआईटी जांच कर रही है। हैरानी की बात ये है कि एसआईटी ने अब तक नामजद आरोपी से पूछताछ नहीं की। इस बीच मौका पाकर वह फरार हो गया है। अब उसकी तलाश में टीमें लगी हैं। एसीपी कलक्टरगंज शिखर ने बताया कि मोबाइल बंद कर आरोपी फरार है। परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई है। जल्द आरोपी गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह थी पूरी घटना
पारस गुप्ता 25 मई की रात लापता हुए थे। दो महीने बाद पारस के परिजन जब फोरेंसिक कार्यालय पहुंचे थे, तब पता चला था कि 26 मई को रेलवे ट्रैक किनारे शव पड़ा मिला था। लावारिस में ही उसका पोस्टमार्टम करवाकर जीआरपी ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मसाला कारोबारी अमित व अन्य अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर एसआईटी ने जांच शुरू की थी। केस की विवेचना काफी धीमी थी। इसलिए एसआईटी को निर्देशित किया गया है कि वह उसमें तेजी लाएं। एसआईटी जांच करती रह गई और आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed