फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murang and gittee businessman murdered, SO line spot, Inspector suspended

मौरंग व गिट्टी कारोबारी की हत्या, एसओ लाइन हाजिर, दरोगा निलंबित

Fri, 17 Sep 2021 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Murang and gittee businessman murdered, SO line spot, Inspector suspended
कानपुर देहात निवासी गिट्टी कारोबारी आशू तिवारी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/रूरा। गहोलिया गांव में गुरुवार सुबह गिट्टी मौरंग कारोबारी की दुकान के अंदर हत्या कर दी गई। उसके सिर में घाव व पीठ में चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने पूर्व प्रधान पर जमीनी विवाद में हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

वहीं एसओ व हल्का इंचार्ज पर पूर्व प्रधान से मिलीभगत का आरोप लगा उनके निलंबन की मांग। मामले में भाई की तहरीर पर पूर्व प्रधान समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं एसओ को लाइन हाजिर और हल्का इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने परिजनों को समझाबुझा कर आठ घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गहोलिया गांव के आशू तिवारी (23) की गांव से एक किमी दूर सड़क किनारे गिट्टी, मौरंग व सीमेंट की दुकान है। वह रात में दुकान में ही रुकता था। गुरुवार सुबह करीब दस बजे भाई दीपक तिवारी खाना लेकर पहुंचा तो उसका शव दुकान के अंदर पड़ा मिला। उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पूर्व प्रधान विजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। परिजनों के अनुसार पूर्व प्रधान विजय ने आशू की दुकान के बगल में खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन में कब्जा किया है। इसकी उसने शिकायत की थी। इसके बाद भी पुलिस के सहयोग से विजय ने ग्राम समाज की जमीन में निर्माण करा लिया। वहीं कब्जे की शिकायत करने से नाराज पूर्व प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
परिजनों ने एसओ धर्मेंद्र मलिक व हल्का इंचार्ज राजीव कुमार पर पूर्व प्रधान से सांठगांठ का आरोप लगाकर उनके निलंबन की मांग की। बवाल की आशंका पर अकबरपुर, शिवली, गजनेर, बरौर समेत कई थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया गया। हत्या व हंगामे की जानकारी पर एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा व एएसपी घनश्याम चौरसिया भी मौके पर पहुंचे।
आशू के परिजनों की शिकायत सुनने के बाद शाम को एसओ को लाइन हाजिर व हल्का इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया। वहीं भाई दीपक तिवारी की तहरीर पर पूर्व प्रधान विजय सिंह, उसके परिवार के अंकित सिंह, अजय सिंह उर्फ पिंटू, श्याम सिंह उर्फ बबलू व दो अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
अधिकारियों के समझाने के बाद परिजनों ने आठ घंटे बाद युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने दिया। वहीं सूचना पर अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला गांव पहुंची और परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया।

मृतक के परिजनों के आरोप पर एसओ व हल्का इंचार्ज पर कार्रवाई की गई है। पूर्व प्रधान समेत छह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कराई गई है। जमीन में अवैध कब्जे के मामले में राजस्व विभाग की टीम दोबारा पैमाइश करेगी। अवैध कब्जे में जिसकी भी संलिप्ता पाई जाती है उस पर कठोर कार्रवाई होगी। - केशव कुमार चौधरी, एसपी

कानपुर देहात में गिट्टी कारोबारी की हत्या के बाद परिजनों को समझातीं विधायक प्रतिभा शुक्ला, एएसप?

कानपुर देहात में गिट्टी कारोबारी की हत्या के बाद परिजनों को समझातीं विधायक प्रतिभा शुक्ला, एएसप?- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed