{"_id":"63ced39c7ab23b6ab93ac6ef","slug":"municipal-elections-most-contenders-in-the-race-for-mayor-from-bjp-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: भाजपा से मेयर की दौड़ में सबसे ज्यादा दावेदार, अप्रैल-मई में चुनाव की सरगर्मी से पार्टी में हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: भाजपा से मेयर की दौड़ में सबसे ज्यादा दावेदार, अप्रैल-मई में चुनाव की सरगर्मी से पार्टी में हलचल
Tue, 24 Jan 2023 08:59 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Jan 2023 08:59 AM IST
सार
मेयर के प्रत्याशी को लेकर भाजपा में उठा पटक चल रही है। पार्टी इस सीट पर अपनी जीत सुनिश्चित मानकर चल रही है। यही वजह है कि इसके दावेदारों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पिछले महीने तक दावेदारों की संख्या 200 तक पहुंच गई थी, अब इसमें और भी बढ़ोतरी होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा की ओर से ब्राह्मण व ठाकुर बिरादरी के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब मेयर चुनाव में इससे अलग बिरादरी पर भी चर्चा शुरू हो गई है। एक दिन पहले ही सांसद, विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री ने अप्रैल-मई में निकाय चुनाव कराए जाने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद से ही पार्टी के अंदर हलचल शुरू हो गई है। मेयर के प्रत्याशी को लेकर भाजपा में उठा पटक चल रही है। पार्टी इस सीट पर अपनी जीत सुनिश्चित मानकर चल रही है। यही वजह है कि इसके दावेदारों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पिछले महीने तक दावेदारों की संख्या 200 तक पहुंच गई थी, अब इसमें और भी बढ़ोतरी होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
जिन लोगों ने दिल्ली की दौड़ लगानी बंद कर दी थी, वे सभी दौड़ की तैयारी में हैं। पिछले 10 वर्षों से नगर आयुक्त की सीट पर भाजपा का कब्जा है। इस बार मेयर पद के लिए जिन लोगों ने अपनी दावेदारी कर रखी है, उसमें ब्राह्मण बिरादरी सबसे ज्यादा है। इसके बाद वैश्य, पंजाबी, अनुसूचित जाति व पिछड़ी जाति से भाजपाई शामिल हैं।
विज्ञापन