फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Municipal elections: 56 centers in the category of vulnerable plus

नगर निकाय चुनाव: 56 केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में, 5 निकायों के 181 वार्डों में 562 मतदान केंद्र बनाए

Sat, 08 Apr 2023 01:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Apr 2023 01:08 PM IST
सार

नगर निकाय चुनाव की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। प्रशासनिक गतिविधि भी तेज होने लगी है। आरक्षण जारी होने के बाद प्रयाशियों कि दावेदारी और तेज हो गई है। जिले के 5 नगरीय निकायों में वर्तमान में कुल 562 मतदान केंद्र तथा 1834 मतदेय स्थल बनाये गए हैं।

विज्ञापन
Municipal elections: 56 centers in the category of vulnerable plus
नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर निकाय चुनाव की डुगडुगी तो अभी नहीं बजी है, लेकिन इसको लेकर प्रशासनिक कवायद जोर पकड़ने लगी है। आगामी चुनाव के लिए सभी 5 नगरीय निकायों में जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों एवं मतदान स्थलों की सूची तैयार कर ली है। जिसमें 56 मतदान केंद्र और 178 मतदेय स्थल अत्यधिक अतिसंवेदनशील एवं 154 मतदान केंद्र तथा 573 मतदान स्थल अतिसंवेदनशील की श्रेणी में हैं। करीब 206 केंद्र और 611 मतदेय स्थल सामान्य श्रेणी में हैं।
विज्ञापन


चुनाव की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। प्रशासनिक गतिविधि भी तेज होने लगी है। आरक्षण जारी होने के बाद प्रयाशियों कि दावेदारी और तेज हो गई है। जिले के 5 नगरीय निकायों में वर्तमान में कुल 562 मतदान केंद्र तथा 1834 मतदेय स्थल बनाये गए हैं। जिसमें नगर निगम के 110 वार्डों में 535 मतदान केंद्र और 1752 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद घाटमपुर के 25 वार्डों में 10 केंद्र और 36 मतदेय स्थल बनाये गए। नगर पालिका परिषद बिल्हौर के 25 वार्डों में 8 केंद्र और 25 मतदेय स्थल बनाये हैं। नगर पंचायत शिवराजपुर के 11 वार्डों में 4 केंद्र और 11 मतदेय स्थल बने हैं। नगर पंचायत बिठूर के 10 वार्डों में 5 केन्द्र और 10 मतदेय स्थल बनाये गए हैं। जिसमे सबसे ज्यादा गंभीर अतिसंवेदनशील केंद्र नगर निगम के 53 बनाये गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- नगर निकाय चुनाव: भाजपा से महापौर प्रत्याशी की दौड़ में डाॅक्टर, इंजीनियर, शिक्षिका भी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed