फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Municipal corporation kanpur big action, 5.43 quintal polythene seized, pork meat destroyed

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 5.43 क्विंटल पॉलिथीन जब्त, सूअर का गोश्त नष्ट कर वसूला जुर्माना

Fri, 22 Jul 2022 10:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Jul 2022 10:14 PM IST
सार

नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एक ओर जहां 5.43 क्विंटल पॉलिथीन जब्त की। तो वहीं, स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए दुकानों को सील किया।

विज्ञापन
Municipal corporation kanpur big action, 5.43 quintal polythene seized,  pork meat destroyed
केशव पुरम स्थित गोदाम से जब्त की गई प्रतिबंधित पॉलीथिन और सीटीआई में सील की गई सुअर के गोश्त की दुका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नगर निगम प्रवर्तन दस्ते ने शुक्रवार को केशवपुरम स्थित वैभव इंटरप्राइजेज के गोदाम में छापा मारकर 5.43 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन, थर्मोकोल की प्लेटें, गिलास, कटोरी, चम्मच आदि जब्त किए। गोदाम मालिक से 50 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। प्रवर्तन दस्ते के प्रभारी कर्नल आलोक नारायण ने बताया कि गोदाम मनोज केशरवानी का है। जब्त माल को नष्ट करने के लिए पनकी कूड़ा निस्तारण प्लांट भेजा जाएगा।

विज्ञापन

सूअर का गोश्त नष्ट कर वसूला जुर्माना, दुकान सील
वहीं, नगर निगम ने सीटीआई के पास की सूअर के गोश्त की दुकान सील कर दी। गोश्त नष्ट कराने के साथ ही 5000 रुपये जुर्माना भी लगाया। चेतावनी देते हुए आसपास की अन्य दुकानें भी बंद कराईं। नगर निगम ने अफ्रीकन स्वाइन फीवर की आशंका में सूअर के गोश्त की बिक्री पर प्रतिबंधित लगाया है।

विज्ञापन

नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन के निर्देश पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने अभियान चलाया है। डॉ. निरंजन ने बताया कि सीटीआई नहर किनारे स्थित गामा पहलवान की दुकान का लाइसेंस, खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस नहीं था। गोश्त कहां से लाता था, उनका भी नाम नहीं बताया। आशंका है कि दुकान में ही सूअरों को काटकर गोश्त बेचता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed