फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Municipal bond of 100 crores will be issued in June, Swaroopnagar clock tower or commercial complex will be bu

Kanpur: जून में जारी होगा 100 करोड़ का म्यूनिसिपल बांड, स्वरूपनगर घंटाघर या कमर्शियल कॉम्प्लेक्स होगा निर्मित

Fri, 03 Feb 2023 02:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Feb 2023 02:19 PM IST
सार

Municipal Bond: नगर निगम जून में 100 करोड़ का म्यूनिसिपल बांड जारी करेगा। इससे होने वाली आय से स्वरूपनगर घंटाघर या परेड स्थित बीएम श्रीवास्तव मार्केट में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
Municipal bond of 100 crores will be issued in June, Swaroopnagar clock tower or commercial complex will be bu
नगर निगम कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नगर निगम जून में 100 करोड़ रुपये का म्यूनिसिपल बांड जारी करेगा। इसके माध्यम से स्वरूपनगर घंटाघर या परेड स्थित बीएम श्रीवास्तव मार्केट में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। गुरुवार को नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।

विज्ञापन

इसमें इन दोनों स्थानों में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण की लागत, बिक्री से होने वाली आय का आकलन एक महीने में करने के निर्देश दिए हैं। आम बजट में स्थानीय निकायों को आत्मनिर्भर होने, गृहकर, यूजर चार्ज आदि माध्यमों से आय बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर नगर निगम ने म्यूनिसिपल बांड जारी करने के लिए संपत्तियों का आकलन तेज कर दिया है। शुरुआत में बांड के माध्यम से जनता से 100 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की जा रही है। इसी तरह प्रदेश के कुछ अन्य शहरों के नगर निगम भी म्यूनिसिपल बांड जारी करने की तैयारियां कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को इस संबंध में नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने विभिन्न शहरों के नगर आयुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों का जायजा लिया। बांड जारी करने की तैयारियों की समीक्षा के दौरान जल्द से जल्द संपत्तियों के सर्वे सहित अन्य तैयारियां करने केनिर्देश दिए हैं।

नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि प्रमुख सचिव ने कास्ट बेनीफिट एनालिसिस करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत स्वरूपनगर घंटाघर और परेड स्थित बीएम श्रीवास्तव मार्केट में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने में कितनी लागत आएगी?

इनमें दुकानों, कार्यालय आदि बेचने से कितनी आय हो सकती है? यह आकलन किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही कंसलटेंट के टेंडर कराए जाएंगे। सभी तैयारियां करते हुए जून में म्यूनिसिपल बांड जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि बांड खरीदने वालों से आई रकम से व्यावसायिक निर्माण कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed