फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mulayam hand on leaders head know what happened

इनके सिर पर था मुलायम का हाथ, जानिए चुनाव में क्या रहा हाल

Sat, 11 Mar 2017 11:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
mulayam hand on leaders head know what happened
डेमो पिक
यूपी विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसे नेता भी थे जिनके सिर पर मुलायम सिंह का हाथ था। इन नेताओंं ने इस चुनाव में अपनी नैया पार लगाने के लिए नेताजी की शरण ली थी। लेकिन इन्हें नहीं मालूम था नेताजी(मुलायम सिंह) को ही साइड लाइन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

गजब की बात ये है कि नेताजी की शरण में आने वाले इन नेताओं में कुछ नेता सपा से बाहर के थे तो कुछ सपा के दामन छोड़ दुसरे दलों का दामन थाम चुके थे। चुनाव से पहले इन नेताओंं को लेकर तमाम तरह के व्यंग्य भी चले। कहा गया बाप-बेटे की लड़ाई में बाहर वाले सही फायदा उठा रहे हैं। अब आपको बतातें हैं नेताजी के आशीर्वाद को ये नेता कैश कर पाए या नहीं... 

विज्ञापन

 

सपा के बागी और बाहरियों की ये थी निति

mulayam hand on leaders head know what happened
चुनाव से पहले लोकदल के नेता आशीष राजपूत अपनी नैया पार लगाने के लिए नेताजी के चरणों में पहुंचे थे

इटावा विधानसभा चुनाव मैदान में सपा के बागी के रूप में लोकदल से उतरे आशीष राजपूत को मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद भी सम्मानजनक स्थिति में नहीं पहुंचा सका। यहां तक कि डेढ़ वर्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य की सीट से उन्हें जितने वोट मिले थे, उसके बराबर भी इस चुनाव में मत हासिल नहीं कर सके।

सपा में चली पारिवारिक कलह के दौरान रामगोपाल यादव गुट के गोपाल यादव के जिलाध्यक्ष बनने उनके साथ रहने वाले आशीष राजपूत नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही बदल गए। सपा से अलग होकर लोकदल से नामांकन कराया। मुलायम के लोग ही उसके नामांकन कराने पहुंचे। आशीष स्वयं शिवपाल के आशीर्वाद से चुनाव मैदान में उतरने की बात कहते रहे और शिवपाल सिंह यादव ने भी उनकी बात को नहीं काटा।
 

शिवपाल सिंह यादव की चुनावी सभाओं में मुलायम से मिलने पहुंचे थे बागी

mulayam hand on leaders head know what happened
मुलायम सिंह (फाइल फोटो)
मजे की बात तो ये रही कि शिवपाल सिंह यादव की चुनावी सभाएं करने आए मुलायम सिंह यादव से आशीष राजपूत आशीर्वाद लेने से नहीं चूके। मंच पर पहुंचकर बकायदा जनता के बीच आशीर्वाद लेने का कार्यक्रम दिखाया। मगर मुलायम का आशीर्वाद उन्हें सम्मानजनक स्थिति नहीं दिला पाया।

इटावा विधानसभा सीट से लोकदल प्रत्याशी के रूप में उतरे आशीष राजपूत को महज 1203 मत ही हासिल कर सके। जो उनका अब का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। इससे पूर्व वह क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके। बेशक उन चुनावों में भी वह नहीं जीते मगर वोट तो इनसे अधिक पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed