फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mukhtar ansari up police news, MLA Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी का कानपुर कनेक्शन खंगाल रही क्राइम ब्रांच, पिंटू सेंगर हत्याकांड के कई आरोपी बाहुबली के गैंग से हैं जुड़े

Thu, 08 Apr 2021 11:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Apr 2021 11:42 AM IST
सार

- रईस बनारसी था मुख्तार के शूटर गैंग का सदस्य था 

विज्ञापन
mukhtar ansari up police news, MLA Mukhtar Ansari
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी के बांदा जेल में शिफ्ट होने के बाद कानपुर पुलिस उसका कानपुर से कनेक्शन तलाश रही है। इनपुट के मुताबिक माफिया के कुछ गुर्गे शहर में भी रहे हैं। वर्तमान में वो कहां हैं और उनकी गतिविधियां क्या हैं, ये पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


अगर आपराधिक संलप्तिता मिलती है तो उन सभी पर कार्रवाई भी होगी। कानपुर में जब राजेश राय डीआईजी थे तब मुख्तार अंसारी का नाम यहां आया था। उस दौरान शातिर अपराधी शानू ओलंगा की हत्या हुई थी। हत्याकांड को रईस बनारसी ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन


रईस मुख्तार के गैंग का शार्प शूटर था। डेढ़ साल पहले गैंगवार के दौरान वाराणसी में रईस मारा जा चुका है। वहीं बसपा नेता हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोपियों का भी मुख्तार से कनेक्शन रहा है। दो आरोपियों का मुख्तार के सगे भाई से रिश्तेदारी है। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि अगर कोई कनेक्शन मिलेगा तो उसमें कार्रवाई की जाएगी। वहीं अगर कोई केस होगा तो उसमें मजबूत पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed