{"_id":"614f49c7c1daa4094d557729","slug":"mukhtar-ansari-news-dm-and-sp-took-stock-of-banda-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहद कड़ी सुरक्षा: 8 अपलक नजरों की निगरानी में रहता है मुख्तार अंसारी, डीएम और एसपी ने लिया जेल का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहद कड़ी सुरक्षा: 8 अपलक नजरों की निगरानी में रहता है मुख्तार अंसारी, डीएम और एसपी ने लिया जेल का जायजा
Sat, 25 Sep 2021 09:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 25 Sep 2021 09:40 PM IST
सार
डीएम के निरीक्षण में जेल अधीक्षक अरुण कुमार अनुपस्थित मिले। जेलर प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि वह जेल महानिरीक्षक की अनुमति लेकर सीजेएम कोर्ट उन्नाव गए हैं।
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने जेल का जायजा लिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा में जिला कारागार में चार सीसी कैमरे बंद मिले। डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन ने शनिवार को पुलिस फोर्स के साथ जेल का मुआयना किया। मुख्तार अंसारी की तन्हाई वाली बैरक 15 एवं 16 को खंगाला। कोई अवैध सामान नहीं मिला।
जेलर प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने डीएम को बताया कि जेल में कुल 36 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। डीएम ने खुद देखा तो चार कैमरे बंद मिले। इन्हें खराब बताया गया। मुख्तार अंसारी की बैरक में लगे सभी आठ सीसीटीवी कैमरे चलते पाए गए।
डीएम व एसपी ने जेल के अस्पताल का भी जायजा लिया। साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल भी देखा। डीएम ने बंद कैमरे शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलक्टर सौरभ यादव, नगर क्षेत्राधिकारी, जेल डॉक्टर जीसी मिश्रा, फार्मासिस्ट दिलीप कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अधीक्षक के रवैए पर डीएम नाराज
डीएम के निरीक्षण में जेल अधीक्षक अरुण कुमार अनुपस्थित मिले। जेलर प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि वह जेल महानिरीक्षक की अनुमति लेकर सीजेएम कोर्ट उन्नाव गए हैं। जिलाधिकारी से अनुमति नहीं ली गई। अधीक्षक ने वहीं से दो दिन की छुट्टी लगा दी। डीएम ने इस पर कड़ा असंतोष जताया।