फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mp ahead of modi wave, dimples fort collapses

मोदी लहर के आगे टिक न सका सांसद डिंपल का किला, ये हुआ हाल

Sun, 12 Mar 2017 12:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 12 Mar 2017 12:56 PM IST
सार

- कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की पांच में से चार सीटें भाजपा ने जीतीं
- छिबरामऊ में सपा प्रत्याशी को तीसरा स्थान मिला

विज्ञापन
mp ahead of modi wave, dimples fort collapses
डेमो पिक

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव का किला भी ढह गया। कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में से चार भाजपा ने जीत ली हैं। इसमें कन्नौज जिले की दो विधानसभा सीटें भी शामिल हैं।  
विज्ञापन


कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से पांच विधानसभा सीटें जुड़ी हैं। तीन सीटें कन्नौज जिले की हैं। इसके बावजूद सपा प्रत्याशी साख नहीं बचा सके।
 

कन्नौज में पीएम मोदी की विशाल रैली से सपा भी घबराई थी

mp ahead of modi wave, dimples fort collapses
डेमो पिक
छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी और वहीं से विधायक रहे अरविंद सिंह को तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ा है। भाजपा की अर्चना पांडेय ने एक लाख 12 हजार 209 वोट हासिल करके बसपा प्रत्याशी ताहिर हुसैन सिद्दीकी को 37 हजार 224 वोटों से हराया। सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह यादव को 72 हजार 663 वोट मिले हैं।

बताते चलें कि तीसरे चरण के चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री की पत्नी के संसदीय क्षेत्र के छिबरामऊ में ही बड़ी रैली की थी। इसका असर देखने को मिला है। छिबरामऊ के साथ ही कन्नौज की तिर्वा विधानसभा सीट भी भाजपा के खाते में आ गई है। तिर्वा से भाजपा प्रत्याशी कैलाश राजपूत ने 24 हजार 209 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की कामयाबी का राज

mp ahead of modi wave, dimples fort collapses
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
सपा सरकार में मंत्री रहे विजय बहादुर पाल को करारी शिकस्त मिली है। कन्नौज सदर (सुरक्षित) की सीट सपा बचाने में कामयाब रही है। इस सीट से सपा प्रत्याशी अनिल दोहरे ने 2454 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी बनवारी दोहरे को चुनाव हराया है। यही नहीं कन्नौज संसदीय क्षेत्र से संबंधित कानपुर देहात की रसूलाबाद (सुरक्षित) विधानसभा सीटे भाजपा ने बड़े अंतर से जीता है।

भाजपा की निर्मला संखवार ने 88 हजार 390 वोट हासिल करके सपा सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहीं अरुणा कोरी को हराया है। औरैया की विधूना विधानसभा सीट जीतने में भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक कामयाब रहे। उमेश को 97 हजार 781 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी प्रमोद त्यागी को 84 हजार 580 मत मिल सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed