फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother shot in the waist and killed in front of her three-year-old daughter; police investigating

खूनी खेल: चार साल की मासूम के सामने मां की पेट में गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 31 Aug 2026 12:06 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 31 Aug 2026 12:06 AM IST
सार

घटना कैंट थानाक्षेत्र के शक्ति चौराहे के पास की है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह समेत कैंट पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Mother shot in the waist and killed in front of her three-year-old daughter; police investigating
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट थानाक्षेत्र के शक्ति चौराहा के पास रविवार शाम को चार साल की मासूम बेटी के सामने मां की पेट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक से आए दो हत्यारोपी ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में पुलिस व परिजन केपीएम अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मासूम बेटी ने मां की हत्या की कहानी बताई, हर किसी के रोंगटे खड़े हो गये। जानकारी पाकर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह समेत कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। डीसीपी के मुताबिक चार टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


शक्ति चौराहा निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा दिव्यांग है। उनके परिवार में पत्नी सुशीला देवी, चार बेटी रोशनी, चांदनी (28), सरोजनी, अंजलि व एक बेटा युवराज है। सुशील के घर से ही 100 मीटर की दूरी पर चांदनी, पति उपेंद्र और चार साल की बेटी परी के साथ रहती थी। मां सुशीला देवी ने बताया कि तीसरे नंबर की बेटी उन्नाव के कल्लुपुरवा निवासी सरोजनी का पति संतोष नशे में अक्सर मारपीट करता था। करीब दो साल पहले उन्होंने तलाक का मुकदमा डाला था। तब से सरोजनी कैंट स्थित अपने मायके में ही रह रही है। इसी बात से संतोष खुन्नस रखता था। रविवार शाम को चांदनी, छोटी बहन अंजलि दोनों लोग खाना खा रही थी।
विज्ञापन

Mother shot in the waist and killed in front of her three-year-old daughter; police investigating
चांदनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जबकि चांदनी की बेटी परी साथ में ही थी। वहीं, सरोजनी बाथरूम घर से गई थी। मां सुशीला का आरोप है कि इसी दौरान संतोष का भाई विनोद और भाई चचेरा भाई अंशु एक आया। जबकि एक बाइक से दो अन्य लोग भी थे। गेट खोलकर अंदर घुसा और सरोजिनी के बारे में पूछा। चांदनी के विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान विनोद ने तमंचे से पेट में चांदनी के गोली मार दी और बाहर मौजूद साथी के साथ बाइक में बैठकर मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व परिजन युवती को केपीएम अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में चार टीमें लगी हुई है। दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
 
विज्ञापन

Mother shot in the waist and killed in front of her three-year-old daughter; police investigating
चांदनी की बहन सरोजिनी व पती उपेंद्र - फोटो : अमर उजाला
मां हुई बेसुध, लोगों ने संभाला
घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई है। मृतका चांदनी की मां सुशीला देवी घटना के बाद बेसुध हो गई। इलाके के लोगों और रिश्तेदारों ने उन्हें किसी तरह संभाला।

पति दिन में इलाके में शराब के नशे में घूम रहा था
मां सुशीला देवी का आरोप है कि सरोजिनी का पति संतोष रविवार शाम को इलाके में घूम रहा था। मोहल्ले के कई लोगों से वह घूम-घूम कर सरोजिनी के बारे में पूछ रहा था।

चांदनी से खुन्नस रखता था आरोपी
तलाक के मुकदमे के बाद से ही सरोजनी का पति संतोष चांदनी से खुन्नस रखता था। रविवार शाम को संतोष पत्नी सरोजनी के पास पहुंचा था। जहां बातचीत के दौरान सरोजिनी ने पति संतोष को तमाचा मार दिया था। इसी खुन्नस में आरोपी संतोष के भाई विनोद ने गोली मार कर हत्या कर दी।

 
विज्ञापन

Mother shot in the waist and killed in front of her three-year-old daughter; police investigating
आरोपी विनोद व आरोपी अंशु - फोटो : अमर उजाला
मृतका की मां का 28 जुलाई को हुआ था ऑपरेशन
मृतका चांदनी का घर से कुछ दूरी पर ही ससुराल है। सुशीला देवी का एक माह पहले हड्डी का ऑपरेशन हुआ था। चांदनी रोजाना अपनी मां सुशीला को दवा देने के लिए आती थी।

चार साल की बेटी बोली- चार लोगों ने मम्मी को मारा
मृतका चांदनी की चार साल की बेटी परी ने बताया कि चार लोग आए थे। जिनमें एक ने मेरी मम्मी को पेट में गोली मार दिया। परी नर्सरी की छात्रा है।

 

Mother shot in the waist and killed in front of her three-year-old daughter; police investigating
घर के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सात साल पहले की थी लव मैरिज
मृतका चांदनी ने पड़ोस में रहने वाले उपेंद्र से सात साल पहले लव मैरिज की थी। उपेंद्र नौबस्ता के होटल में शेफ की नौकरी करते है।
 

Mother shot in the waist and killed in front of her three-year-old daughter; police investigating
मृतका चांदनी की रोती बिलखती मां चांदनी देवी - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने पूरे परिवार के खिलाफ तहरीर दी
परिजनों ने संतोष उसके पिता ननकू, छोटा भाई विनोद, अजय और चचेरे भाई अंशु के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी है। कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

घटना के बाद सो गई थी बेटी, उठी तो मम्मी मम्मी पुकारती रही
घटना के बाद चार साल की बेटी परी सो गई थी। जब सोकर उठी तो वह मम्मी मम्मी को पुकारती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed