{"_id":"5c61592ebdec2273771f34cd","slug":"mother-and-son-send-false-complaint-in-pmo-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बेटे करते थे प्रधानमंत्री ऑफिस में झूठी शिकायतें, पीएमओ ने लगा दी क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बेटे करते थे प्रधानमंत्री ऑफिस में झूठी शिकायतें, पीएमओ ने लगा दी क्लास
Tue, 12 Feb 2019 06:04 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Feb 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री दफ्तर (पीएमओ) में झूठी शिकायतें करने वाले मां-बेटे के खिलाफ डीजीपी ओपी सिंह के आदेश और पीएमओ के असिस्टेंट डायरेक्टर की तहरीर पर नजीराबाद थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कौशलपुरी निवासी गीता खट्टर और उसका बेटा जगदीश कई महीने से पीएमओ दफ्तर में जांच एजेंसियों के शेयर कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई न करने की शिकायत कर रहे थे। उनके आरोप थे कि सेबी समेत अन्य जांच एजेंसियां जानबूझकर शेयर कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई से बच रही हैं।
पीएमओ दफ्तर से आरोपों की जांच कराई गई तो कोई प्रमाण नहीं मिले। इसके बाद भी मां-बेटे पीएमओ में तैनात अफसरों और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजकर लगातार शिकायत कर रहे थे। दूसरों के नाम पर आरटीआई डालकर कार्रवाई की जानकारी भी मांगते थे।
विज्ञापन
इस पर पीएमओ के असिस्टेंट डायरेक्टर पीके इस्सार ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को पत्र भेजकर गोपनीय जांच कराकर कार्रवाई का आग्रह किया। डीजीपी ने जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश एसएसपी को दिए। इसके बाद शनिवार को नजीराबाद थाने में मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।