MLA Irfan Solanki: विधायक की छह से अधिक संपत्तियां चिह्नित, अगले हफ्ते होगी कुर्की की कार्रवाई
सपा विधायक इरफान सोलंकी की अवैध तरीके से बनाई गई 150 करोड़ों की संपत्तियां कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इरफान की छह संपत्तियां और चिन्हित की गईं हैं। अगले हफ्ते कुर्की की कार्रवाई होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर पुलिस सपा विधायक इरफान सोलंकी की संपत्तियों को अगले हफ्ते कुर्क करेगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने हाल ही में इरफान के साथी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली के चार बैंक खातों समेत जाजमऊ और ग्वालटोली में स्थित 28 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि इरफान की छह से अधिक संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। अगले हफ्ते जब्तीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि विधायक इरफान के भाई रिजवान की भी करोड़ों की बेनामी संपत्ति है। उसके पास भी कानपुर से लेकर उन्नाव तक संपत्तियां हैं।
सुरक्षित रखी जाएगी विधायक समेत तीन की सीडीआर
नजीर फातिमा के घर आगजनी के मामले में कोर्ट ने डीसीपी पूर्वी को इरफान सोलंकी उनके भाई रिजवान और मोहम्मद शरीफ की सीडीआर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। सपा विधायक के अधिवक्ता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर सीडीआर मंगवाने की अर्जी दी थी।
150 करोड़ की हैं बेनामी संपत्तियां
खुफिया एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं। इरफान व उनके सहयोगियों की अब तक करीब 150 करोड़ की बेनामी संपत्तियों को आंका जा चुका है। अफसरों से इस कार्रवाई को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई को लेकर अलग-अलग टीमें बना दी गईं हैं।
सात नवंबर को दर्ज हुआ था केस
जाजमऊ की डिफेंस कालोनी निवासी नजीर फातिमा ने सात नवंबर को विधायक इरफान सोलंकी पर घर फूंकने के मामले में उन पर व उनके भाई रिजवान सोलंकी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से उन पर पुलिस का कड़ा शिकंजा कसता जा रहा है।
इरफान सोलंकी पर दर्ज हैं आठ मुकदमे
पुलिस ने एक महीने के भीतर इरफान के खिलाफ एक के बाद एक गैंगस्टर एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज किए थे, इसमें दो में चार्जशीट दाखिल हो गई है। छह मामलों में चार्जशीट अंतिम पड़ाव में है। पुलिस 10 फरवरी तक उन मामलों में भी चार्जशीट दाखिल कर देगी।
इन इलाकों में हैं संपत्तियां
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इरफान व उनके सहयोगियों की बेनामी संपत्ति ग्वालटोली, चमनगंज, कोतवाली, जाजमऊ और चकेरी थाना क्षेत्रों में हैं। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश ने बताया कि विधायक इरफान के भाई रिजवान की भी करोड़ों की बेनामी संपत्ति है। उसके पास भी कानपुर से लेकर उन्नाव तक संपत्तियां हैं।