फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   More than 90 artisans from 22 states presented their products.

Kanpur News: 22 राज्यों के 90 से अधिक शिल्पकारों ने प्रस्तुत किए उत्पाद

Wed, 28 Oct 2026 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
More than 90 artisans from 22 states presented their products.
कानपुर। चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर में 23 अक्तूबर से आयोजित क्राफ्ट्सरूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी का मंगलवार देर रात समापन हो गया। अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में शहरवासी प्रदर्शनी देखने और हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी करने पहुंचे। प्रदर्शनी में देश के 22 राज्यों के 90 से अधिक शिल्पकारों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक हस्तकलाओं, लोककलाओं और हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। शिल्पकारों ने अपने हुनर और पारंपरिक तकनीकों के जरिये भारतीय संस्कृति की विविधता को सामने रखा। आयोजन का उद्देश्य कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ उनके उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना और पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा देना था। समापन अवसर पर सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्या डॉ. वंदना पाठक सहित शहर के कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed