फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Moradabad company cheats Rs 7 crore from people in farrukhabad

दोगुने का लालच फिर सात करोड़ का चूना, कुछ इस तरह भोले-भाले लोगों को शिकार बनाकर चंपत हुई कंपनी

Mon, 27 May 2019 07:05 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 27 May 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Moradabad company cheats Rs 7 crore from people in farrukhabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में रकम दोगुनी करने के नाम पर लोगों का सात करोड़ रुपये लेकर फाइनेंस कंपनी चंपत हो गई। अब कंपनी के एजेंट अपना और अपने ग्राहकों के भुगतान के लिए परेशान हैं। इसी के चलते सोमवार को कंपनी के एजेंट ने जिलाधिकारी से शिकायत कर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


फाइनेंस कंपनी के एजेंट शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार को करीब 30-35 लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि 2012 में उन्होंने कंपनी ज्वाइन की थी। तब उन्हें बताया गया था कि कंपनी में आरडी की तरह प्रतिमाह रुपये जमा होंगे और पांच साल बाद सभी को जमीन दे दी जाएगी। नहीं तो दोगुने रुपये दिए जाएंगे। इस कंपनी से कई लोग जुड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले कंपनी यहां से चंपत हो गई। वहां पर अब बस लिपिक मिलते हैं। उनका कहना है कि वह भी पहले एजेंट थे। उनके खुद के चालीस लाख रुपये फंसे हुए हैं। अब ना ही उन्हें वेतन मिल रहा है और न फंसे हुए रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हम लोग इसके लिए कंपनी के मुख्य कार्यालय मुरादाबाद भी गए। वहां से कंपनी के मालिक ने हम लोग को गाली-गलौज करके भगा दिया। सोमवार को उन्होंने डीएम से मामले की शिकायत की। उन्होंने एसपी से मामले की जांच करवाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed