फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   monsoon affected four days kanpur

कानपुर में चार दिन और रहेगा मानसून का असर, बारिश के आसार

Sun, 18 Sep 2016 07:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 18 Sep 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
monsoon affected four days kanpur
कानपुर में बारिश के दौरान राह से गुजर रही लड़कियां
सैंट्रल यूपी समेत कानपुर नगर और कानपुर देहात में मानसून का असर रहेगा। बीते चार दिन से शहर में रुकरुक कर बरसात हो रही है। बारिश से मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है, 29 सितंबर तक सैंट्रल यूपी से मानसून विदा होगा। इसके बाद बारिश के आसार कम हो जाएगा। 
विज्ञापन


फिलहाल 19, 21 और 22 सितंबर तक रिमझिम बरसात होने की संभावना बनी रहेगी। कानपुर नगर और कानपुर देहात सहित सेंट्रल यूपी से मानसून 29 सितंबर तक विदा होगा। इसके बाद बारिश के आसार कम हो जाएंगे।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की खाड़ी और केरल से आने वाला मानसून राजस्थान के थार से वापसी करता है। इसकी प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू हो गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक वापसी का मानसून ही बरस रहा है। यह सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार दोपहर 2:30 बजे तक 5.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की है। इसके बाद भी हल्की बूंदाबांदी होती रही। अधिकतम पारा 32 और न्यूनतम पारा 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह पारा सामान्य से कम है। वातावरण में सुबह की नमी 88 फीसदी और दोपहर की नमी 90 फीसदी रिकार्ड की गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed