फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mohan bhagwat says about village of india

अच्छे विद्यान आज भी गांवों में रहते हैंः मोहन भागवत

Mon, 27 Feb 2017 11:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 27 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
mohan bhagwat says about village of india
मोहन भागवत
धर्मनगरी चित्रकूट के डीआरआई परिसर में चल रहे ग्रामोदय मेले में सोमवार को केंद्रीय मंत्रियों के पहुंचने से रौनक बढ़ गई। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पुराने जमाने के गांव सुविधा सम्पन्न होते थे। अच्छे-अच्छे विद्यान आज भी गांव में ही रहते हैं। खेत में काम करने वाले किसानों ने देश का विकास कराया। भारतीय किसानों ने ऐसे-ऐसे चमत्कार किए हैं जिनकी पूरी दुनिया कायल है। पर्यावरण को अच्छा बनाने में गाय का अहम योगदान है। इसलिए हमारे धर्म में गाय विशेष है। आधुनिक समय में विकास के दो आधार स्तंभ खड़े हैं। पहली शासन- प्रशासन की नीति और समाज की अभिव्यक्ति। देश को बेहतर बनाने के लिए इन दोनों स्तंभों का विशेष योगदान होता है।
विज्ञापन


भगवान राम की तपोभूमि में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शासन और जनता दोनों को उनका धर्म समझाया। कहा कि सरकार नाममात्र की होती है, जनता की भावना के अनुरूप नीतियां बनाने वाले को सफलता मिलती है। उन्होंने राष्ट्र के विकास के लिए मंत्रियों व आम जनमानस को चार मंत्र भी दिए। कहा कि सरकार की नीति, प्रशासन की कृति, समाज की चलती और गुप्त कीर्ति विकास और राष्ट्र निर्माण की कुंजी हैं। इन्हीं से गांव का विकास होगा। सरकारों को प्रयोग का साहस और सर्वत्र विकास की दृष्टि रखनी चाहिए। 

विज्ञापन

ग्रामोदय मेले के समापन में सोमवार को दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता परिसर में संघ प्रमुख ने कहा कि विकास के अलग-अलग अर्थ होते हैं। जो अमेरिका का मापक है वह भारत के लिए सही नहीं हो सकता है। पाश्चात्य सभ्यता के पीछे नहीं भागना चाहिए। ग्रामीण संस्कृति को बढ़ाने से देश विकसित होगा। पूर्ण स्वराज व अंतिम व्यक्ति को योजना का लाभ मिलने लगे तभी सफलता मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख ने दीनदयाल शोध संस्थान के ग्रामीण विकास व पुनर्रचना की अवधारणा की सराहना करते हुए कहा कि सभी सरकारों को इस मॉडल को अपने क्षेत्रों में भी लागू करना चाहिए। विकास का रास्ता गांव से ही होकर जाता है। सरकारें भी समाज की भावनाओं के अनुरूप ही योजना बनाएं। इस मौके पर केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता स्वतंत्र प्रभार मंत्री राजीव प्रताप रूडी, केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, डीआरआई के प्रधान सचिव अतुल जैन, संगठन मंत्री अभय महाजन, डीआरआई के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार और मप्र शासन के कुछ मंत्री मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार चित्रकूट में आयोजित एक बैठक में आरएसएस प्रमुख ने यूपी में चल रहे विधानसभा चुनाव की समीक्षा की। इसके बाद मप्र में जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव में संघ की रणनीति बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed