फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mohan Bhagwat in Kanpur: Sangh chief will hold meeting with group of volunteers

Kanpur: आज खींचा जाएगा 2024 के चुनाव की संरचना का खाका, संघ प्रमुख स्वयंसेवकों की टोलियों के साथ करेंगे बैठक

Tue, 11 Oct 2022 11:37 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Oct 2022 11:37 AM IST
सार

संघ प्रमुख ने जिस तरह से यूपी के सबसे बडे़े वोट बैंक माने जाने वाले अनुसूचित जातियों को संघ की विचारधारा से जोड़ने और वाल्मीकि समाज की बस्तियों व गांवों में शाखाएं लगाने की जो योजना तैयार की है, वह लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए चक्रव्यूह का काम करेगी।
 

विज्ञापन
Mohan Bhagwat in Kanpur: Sangh chief will hold meeting with group of volunteers
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपने तीन दिन के प्रवास के बाद संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 11 अक्तूबर को संघ की विभिन्न इकाइयों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की इस बैठक में किए जाने वाले मंथन से आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की संरचना का खाका खींचा जाएगा।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि संघ प्रमुख ने जिस तरह से यूपी के सबसे बडे़े वोट बैंक माने जाने वाले अनुसूचित जातियों को संघ की विचारधारा से जोड़ने और वाल्मीकि समाज की बस्तियों व गांवों में शाखाएं लगाने की जो योजना तैयार की है, वह लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए चक्रव्यूह का काम करेगी।
विज्ञापन


बैठक में सेवा प्रभाग, कुंटुंब प्रबोधन प्रभाग के अलावा संघ की अन्य इकाइयों से जुड़े लोगों से संघ के विस्तार को लेकर किए गए कार्यों का लेखा-जोखा लेंगे। साथ ही आगामी योजनाओं पर अपने विचार रखेंगे। अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसमें उत्तर प्रदेश के अलावा पूरे देश में पिछड़े और अनुसूचित जातियों को जोड़ने के लिए घर-घर संपर्क अभियान का दूसरा चरण चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शहरी क्षेत्र की सेवा बस्तियां जहां पर आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े लोग रहते हैं, उनका जीवन स्तर उठाने के लिए कार्य किया जाएगा। इस कार्य को जिम्मेदारी और गंभीरता से करने के लिए संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी इस पर निगाह भी रखेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि ऐसे लोगों को जोड़ने के लिए जो भी अभियान, सेवा कार्य किया जाएगा, उसे राजनीति से पूरी तरह अलग रखा जाएगा। यह अलग बात है कि संघ के इस कार्य का सीधा लाभ भाजपा को मिलेगा। 

इन पर रहेगा जोर...
- शाखाओं की संख्या में वृद्धि
- गांव-गांव, घर-घर स्वयं सेवक तैयार करना
- युवाओं को जोड़ने पर ज्यादा जोर
- सभी समाजों के स्वयं सेवकों की टीम बनाना
- बस्तियों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सेवा कार्य करना
- प्रदूषण मुक्त पर्यावरण व नदियों का संरक्षण, पौधरोपण
- शिक्षा विस्तार, उत्तम स्वास्थ्य, परंपराओं का अनुकरण

- सभी समाजों वर्गों के लोगों को जोड़ना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed