{"_id":"5916c0954f1c1b7a04853073","slug":"mohammad-kaif-says-about-betting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टेबाजी पर गुजरात लायन्स के सहायक कोच मो. कैफ का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टेबाजी पर गुजरात लायन्स के सहायक कोच मो. कैफ का बड़ा बयान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 13 May 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद कैफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के होटल लैंडमार्क में गुरुवार को खिलाड़ियों के कमरों के पास से सटोरियों के पकड़े जाने के बाद गुजरात लॉयंस के सहायक कोच मो. कैफ ने बड़ा बयान दिया है। कैफ ने कहा कि सट्टेबाजी से खिलाड़ियों का कोई मतलब नहीं होता। ग्रीनपार्क में प्रेसवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में कैफ ने कहा कि इस तरह के मामले सामने आने पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी कोई फर्क नहीं पड़ता।
हर खिलाड़ी मैच जीतने के लिए खेलता है। कैफ ने अपनी टीम के प्रदर्शन के बारे में कहा कि शुरुआत में ही ड्वेन ब्रावो के बाहर होने के बाद एंड्रू टाय भी चोटिल हो गए। इससे टीम को नुकसान हुआ है। हालांकि युवा खिलाड़ी थंपी ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। कैफ ने कहा कि टीम ने बल्लेबाजी अच्छी की। स्कोर भी अच्छा खड़ा किया।
हैदराबाद से शनिवार को होने वाले मैच के बारे में उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी अच्छा खेलना चाहेंगे। अगले साल नए सिरे से बोली लगनी है। नई टीमें भी आ सकती हैं। ऐसे में सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर अपनी ओर ध्यान खींचना चाहेंगे।