फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mohammad Adnan Kashif became the city topper in CA Intermediate

Kanpur News: सीए इंटरमीडिएट में मोहम्मद अदनान कासिफ बने सिटी टॉपर

Wed, 05 Mar 2025 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mohammad Adnan Kashif became the city topper in CA Intermediate
कानपुर।
विज्ञापन

सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2025 की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। इसमें मोहम्मद अदनान कासिफ ने सिटी टॉप किया। उन्हें 600 में से 447 अंक मिले।

444 अंक हासिल कर राधिका ओमर दूसरे, 437-437 अंक पाकर अर्शी वाजपेयी व सानिया ओमर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 409 अंक पाने वाले उदय गुप्ता चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


सभी टॉपरों ने पहले प्रयास में दोनों ग्रुपों को पास करते हुए सफलता अर्जित की है। बताया गया कि परीक्षा में दोनों ग्रुपों में 237 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें 36 ने दोनों ग्रुपों की परीक्षा पास की है। जबकि ग्रुप एक में 13 और ग्रुप दो 6 छात्रों को सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्रुप एक में 361 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिसमें 37 सफल घोषित किए गए। ग्रुप दो में 165 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जिसमें से 40 सफल रहे। सफल घोषित छात्र अब सीए फाइनल की परीक्षा देंगे।


कॉमर्स बेहद पसंद
चमनगंज के फहीमाबाद निवासी मोहम्मद अदनान कासिफ ने बताया कि उनके पिता कासिफ रशीद का सीमेंट का कारोबार है। उनकी मम्मी नाजली कासिफ गृहिणी हैं। सीलिंग हाउस से 12वीं करने वाले अदनान का कहना है कि उन्हें शुरू से ही कॉमर्स पसंद थी। इस लिए सीए की पढ़ाई शुरू की।


एक साल से कर रही थीं तैयारी
त्रिवेणीनगर निवासी राधिका के पिता बृजेश गुप्ता का हूलागंज में मेडिकल स्टोर है। उनकी मम्मी कोमल गुप्ता गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि मैथाडिस्ट से 12वीं की पढ़ाई की है। एक साल से सीए की तैयारी कर रही हैं। 11वीं से ही सीए करने के लिए तय कर लिया था।


साइंस से पढ़ाई के बाद चुनी सीए की राह
पीरोड निवासी अर्शी वाजपेयी ने बताया कि सैंट मैरी से 12वीं की पढ़ाई साइंस वर्ग से की थी। परिवार के सभी लोगों ने कहा कि उसे सीए करना चाहिए। इसके बाद तैयारी शुरू की और पहले प्रयास में सफलता हासिल की। उनके पिता अमित वाजपेयी अधिवक्ता हैं। मम्मी भावना वाजपेयी गृहिणी हैं।

10वीं के बाद से सीए करने के लिए सोचा
सिविल लाइंस निवासी सानिया ओमर ने बताया कि उनके पिता महेंद्र कुमार सराफ हैं। उनकी मां पारुल ओमर गृहिणी हैं। हडर्ड स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। जब वह कक्षा 10 में थीं, तब से ही सीए करने के लिए सोच लिया था। अब इस मुकाम पर पहुंची हैं।


कॉमर्स क्षेत्र में बनाना है कॅरिअर
कल्याणपुर इंदिरानगर निवासी उदय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने गुरुनानक मॉडर्न स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की है। उनके पिता आनंद कुमार फूड कॉरपोरेशन में कार्यरत है। उनकी मां रेखा गुप्ता गृहिणी हैं। शुरू से ही कॉमर्स क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए सोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed