फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mob beats up gangster Ajay Thakur, vandalizes his Scorpio

Kanpur News: गैंगस्टर अजय ठाकुर को भीड़ ने पीटा, स्कॉर्पियो में तोड़फोड़

Mon, 26 Oct 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Mob beats up gangster Ajay Thakur, vandalizes his Scorpio
कानपुर। हनुमंत विहार के जूही कलां स्थित डब्लू ब्लॉक में रविवार रात बर्रा के हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर अजय ठाकुर और उसके साथियों को लोगों ने घेरकर पीट दिया। आक्रोशित भीड़ ने उसकी स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने तीनों घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों राजवीर, शेखर, राम सजीवन, बहादुर और ई-ऑटो मालकिन सुमन के मुताबिक, खाली हुई बस्ती के पास खड़ी काली स्कॉर्पियो से चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। लोग पहुंचे तो चालक ने तेजी से गाड़ी पीछे भगाने की कोशिश की। इस दौरान स्कॉर्पियो ने सुमन की ई-ऑटो को टक्कर मारी और करीब 300 मीटर तक घसीटते ले गई। भीड़ ने कार सवारों को उतारकर पीटा और गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

एसओ राजीव सिंह ने बताया कि गाड़ी में हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, उसका साथी आयुष और एक अन्य युवक सवार थे। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। स्कॉर्पियो पर आगे-पीछे विधायक लिखा था। कार के पीछे नंबर प्लेट नहीं थी और शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी। लोगों की माने, इसी गाड़ी से वह क्षेत्र में हनक बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed