{"_id":"5d8c6e9b8ebc3e93c95f1c82","slug":"mob-beating-woman-after-spread-the-rumors-of-child-thief-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बच्चा चोर समझ महिला को खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने चंगुल से छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बच्चा चोर समझ महिला को खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने चंगुल से छुड़ाया
Thu, 26 Sep 2019 01:49 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
महिला को खंभे से बांधकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले के गांव सराय महाजनांन में बच्चा चोरी के शक में लोगों ने एक वृद्ध महिला को बिजली के खंभे में बांधकर पीटा। मौके पर पहुंचे पति ने बताया कि महिला की मानसिक दशा ठीक नहीं रहती है। बाद में पहुंची पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया।
जुगराजपुर गांव निवासी महिला अपने घर से निकल कर रुरुगंज होते हुए सराय महाजनांन की ओर जा रही थी। कुछ छात्राएं रुरुगंज की ओर से विद्यालय जा रहे थे। तभी महिला नाचते हुए छात्राओं की तरफ बढ़ी तो वे डरकर भागने लगीं। इस भगदड़ में अनम्बना पुत्री फतेह मुहम्मद सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उसके साथ की सहेलियों ने घर वालों को सूचना दी कि बच्चा चोरी करने वाली महिला आ गई है।

इस पर वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों ने महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। इसी बीच महिला का पति प्रभु दयाल निवासी जुगराजपुर उसे खोजते हुए वहां पहुंचा और खंभे से बंधी महिला की पहचान अपनी पत्नी आशा देवी के रूप में की।
पति ने बताया कि पत्नी की मानसिक दशा काफी दिन से ठीक नहीं है। आगरा में उसका इलाज हो रहा है। पत्नी किसी तरह घर से निकल आई थी। उसे खोजते खोजते वह यहां पहुंचा है। इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया।