फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLC elections continue, voting will be held till 5 pm, 15,918 voters will show the strength of vote

फतेहपुर: एमएलसी चुनाव जारी, शाम 5 बजे तक होगा मतदान, 15,918 मतदाता दिखाएंगे वोट की ताकत

Tue, 01 Dec 2020 10:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 01 Dec 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
MLC elections continue, voting will be held till 5 pm, 15,918 voters will show the strength of vote
कोरोना के साए के बीच मतदान जारी - फोटो : amar ujala
फतेहपुर में विधान परिषद यानी कि एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। स्नातक निर्वाचन में 25 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिसमें 25 पार्टियां व 04 रिजर्व पार्टियां लगाई गईं हैं। 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 4 रिजर्व तथा 3 जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


25 मतदेय स्थलों पर 15,918 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदेय स्थल- राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर में -2, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में-4, क्षेत्र पंचायत कार्यालय बहुआ में-2, हसवा, तेलियानी, भिटौरा, असोथर, बिंदकी, आद्याशरण सिंह इंटर कॉलेज कोड़ा जहानाबाद-2, अमौली में-3, मलवां, हथगाम, कार्यालय तहसील खागा में-2, कार्यालय क्षेत्र पंचायत विजयीपुर एवं धाता में -2 बूथ बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी पप्पू गुप्ता, जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित निर्वाचन से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मतदाता पहचानपत्र लाएं
फतेहपुर। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत मतदान के समय सभी मतदाताओं को फोटो पहचानपत्र दिखाना होगा। यदि पहचान पत्र नहीं है तो आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सेवा पहचान पत्र, सांसद, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों द्वारा जारी अधिकारिक पहचान पत्र दिखा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाधान दिवस स्थगित 
एमएलसी चुनाव में तहसील परिसरों में पोलिंग बूथ बना दिए जाने के कारण आज का समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी जिलाधिकारी संजीव सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि खागा, बिंदकी और फतेहपुर तीनों तहसीलों में मंगलवार को होने वाला समाधान दिवस आयोजित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed