{"_id":"5ea94797a4c8924bbc7b6eca","slug":"mla-discussed-in-lucknow-commenting-on-vegetable-seller-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में सब्जी विक्रेता को हड़काने पर चर्चा में आए चरखारी विधायक, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में सब्जी विक्रेता को हड़काने पर चर्चा में आए चरखारी विधायक, वीडियो वायरल
Wed, 29 Apr 2020 03:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 Apr 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
सब्जी विक्रेताओं में असंतोष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में अपने निजी गोमतीनगर स्थित आवास पर एक सब्जी विक्रेता द्वारा अपना असली नाम न बताने पर महोबा के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने उसे जमकर हड़काया और दोबारा इस मोहल्ले में न दिख जाने की धमकी देते हुए उसे भगा दिया। सोशल मीडिया पर वाडियो वायरल होने के बाद चरखारी विधायक चर्चा में हैं।
हिंदू-मुस्लिम के चश्मे में सब्जी वालों को देखे जाने से यहां के सब्जी विक्रेताओं में खासा असंतोष है। चरखारी निवासी सब्जी विक्रेता मो. सलमान का कहना है कि यहां पर बड़ा आपसी भाईचारा है। सभी हिंदूभाई हमसे सब्जी खरीदते हैं और किसी भी तरह का भेदभाव करते हैं न ही हमें किसी भी तरह की दिक्कत होती है।
फल विक्रेता शेख गफ्फार का कहना है कि बीस साल से फल बेच रहे हैं। सभी हिंदू-मुस्लिम भाई फल खरीदते हैं और खुशी-खुशी सब्जी लेकर जाते हैं। हम लोग भी प्रतिदिन उनके साथ रहकर खुश रहते हैं। फल विक्रेता मो. रईस कहते है कि यहां पर माहौल हमेशा अच्छा रहा है।
विज्ञापन
सभी लोग हमेशा से एक-दूसरे के त्यौहारों में शिरकत करते हैं। चरखारी विधायक ने लखनऊ में क्या बयान दिया है यह तो पता नहीं लेकिन यहां उनका हम लोगों के प्रति अच्छा नजरिया रहता है। सभी हिंदू भाई प्रतिदिन सब्जी लेने आते हैं। सब्जी विक्रेता धरमदास माली का कहना है कि चरखारी में कहीं कोई भेदभाव नहीं है। हम लोग आपस में मिलकर रहते हैं और हमसे मुस्लिम भाई भी सब्जी खरीदते हैं।
सुबह निजी आवास के सामने से निकले सब्जी विक्रेता से सब्जी खरीदी। इसके बाद उसका नाम पूछा। उसने अपना नाम राजकुमार बताया। जिस पर विधायक ने कहा तू झूठ बोल रहा है। सही नाम बताओ। बाद में उसने अपना नाम अजीजुर्रहमान बताया। झूठ बोलने और अपनी आइडेंटिटी छिपाने पर उसे हड़काया कि मुस्लिम होकर झूठ बोलता है लेकिन उससे खरीदी हुई सब्जी घर पर रख ली।