फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA creates ruckus in police station, video of altercation with inspector goes viral, gives two-day ultimatum

Kanpur: थाने में विधायक का हंगामा, दरोगा के साथ नोकझोंक के वीडियो वायरल, दो दिन का अल्टीमेटम दिया, कही ये बात

Thu, 04 Jul 2024 11:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 04 Jul 2024 11:17 AM IST
सार

Kanpur News: विधायक सांगा समर्थकों के साथ बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे ग्वालटोली थाने पहुंचे। विधायक इंस्पेक्टर के कमरे में बातचीत करने के लिए दाखिल हुए, तो बाहर समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान विधायक और इंस्पेक्टर के बीच नोकझोंक के दो वीडियो भी वायरल हुए।

विज्ञापन
MLA creates ruckus in police station, video of altercation with inspector goes viral, gives two-day ultimatum
थाने में मौजूद पुलिस बल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में हत्या के प्रयास, लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं में बुधवार को गिरफ्तार किए गए 25 हजार के इनामिया लुधवाखेड़ा निवासी शिवा को छुड़ाने के लिए भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने ग्वालटोली थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। करीब 250 समर्थकों के साथ पहुंचकर थाने का घेराव कर धरने पर बैठ गए। विधायक का कहना था कि शिवा के भाई की हत्या हुई थी।

विज्ञापन

वह इस मामले में वादी है। उसकी रिपोर्ट पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस उसी पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजना चाहती है। उसे थाने में पीटा भी गया। हंगामे की सूचना पर एसीपी कर्नलगंज और डीसीपी सेंट्रल भी मौके पर पहुंचे। एक कंपनी पीएसी भी बुलाई गई। अंत में विधायक दो दिन का अल्टीमेटम देकर चले गए।
विज्ञापन

विधायक सांगा समर्थकों के साथ बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे ग्वालटोली थाने पहुंचे। विधायक इंस्पेक्टर के कमरे में बातचीत करने के लिए दाखिल हुए, तो बाहर समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस कमिश्नर मुर्दाबाद, पुलिस की तानाशाही नहीं चलेगी। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद आदि जैसे नारे लगाए। इस दौरान विधायक और इंस्पेक्टर के बीच नोकझोंक के दो वीडियो भी वायरल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मिनट का पहला वीडियो: आप बतासे खिला रहे, वो डंडे मार रहे
पहला वीडियो एक मिनट का है, इसमें विधायक और इंस्पेक्टर ग्वालटोली प्रवीन कुमार के बीच बातचीत हो रही है। विधायक कह रहे हैं कि गवाही बना रहा है दरोगा। इंस्पेक्टर पानी लाने के लिए उठते हैं तो विधायक कहते हैं हमारा पानी है... बैठो पांडेय जी परेशान न हो। इतना जनता को खिला दिया है। इंस्पेक्टर कह रहे हैं कि पहली बार आए हैं, बतासे का डिब्बा उठाकर लाते हैं और कहते हैं हमारी गलती है। इस पर विधायक कह रहे हैं कि आपकी कोई गलती नहीं है आप बतासे खिला रहे हो। वो तो डंडा मार रहे हैं। आप योगी जी वाला काम कर रहे हो। इतने में एक दरोगा आता है, तो विधायक कहते हैं यही दरोगा है।

41 सेकेंड का दूसरा वीडियो: ऐसे ही उठाकर किसी को बंद कर दोगे, कोई साक्ष्य है
दूसरा वीडियो 41 सेकेंड का है, जिसमें विधायक युवक से कह रहे हैं बताओ तुम्हें मारा है कि नहीं। इस पर वह हां कहता है। दरोगा कहता है मारा तो नहीं है, अब आरोप लगाने को लगा दो। तब विधायक कहते हैं कि वो झूठ क्यों बोलेगा यार, उससे तुम्हारी क्या दुश्मनी है। फिर युवक से पूछते हैं कि तुम बताओ तुम्हें मारा है कि नहीं। इस पर युवक कहता है कि मारा है सर। विधायक कहते हैं देखो उसका हाथ सूझा हुआ है। फिर दरोगा से कहते हैं कि 307 का क्या साक्ष्य है। दरोगा कहता है पूरा गांव कह रहा है। विधायक कहते हैं पूरा गांव क्या कह रहा है। इंजरी क्या है, लाओ दिखाओ ऐसे ही उठाकर किसी को भी बंद कर दोगे।

इनामी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। विधायक के कुछ शंका है, उन्हें शांत करने के लिए पुलिस अपने सबूत दे रही है। किसी के खिलाफ कोई गलत कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले की भी जांच कराई जाएगी। आरोपी के परिवार का कोई विरोध है तो वह लिखकर दे, एसीपी स्तर के अधिकारी से जांच करा ली जाएगी।  -आरएस गौतम, डीसीपी सेंट्रल

यह था मामला: शिवा और साथियों पर जानलेवा हमले और लूट का आरोप
लुधवाखेड़ा ग्वालटोली निवासी गुड्डी ने 30 मार्च को ग्वालटोली थाने में चंद्रशेखर, शिवा, बसीठ, अंकित, नीरज, परिवेश, जितेंद्र व संजय के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट, धमकी, हत्या का प्रयास, लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 26 मार्च की रात उनका बेटा विशाल घर से चंद्रशेखर की दुकान पर अंडा व पान मसाला लेने गया था।

सर्विलांस की मदद से शिव को गिरफ्तार किया
वहां पहले से मौजूद शिव व जितेंद्र के कहने पर कुल्हाडी, लोहे की रॉड व लाठी डंडों से हमला कर दिया था। इसके बाद से उनका बेटा हैलट में भर्ती है। इसके बाद से शिवा व अन्य आरोपी फरार थे। चार अप्रैल को पीड़ित की मां ने पुलिस कमिश्नर से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई थी। इसके बाद से डीसीपी सेंट्रल ने फरार आरोपियों पर गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बुधवार दोपहर सर्विलांस की मदद से शिव को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed