फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   MLA Abbas Ansari Wife arrested for conspiracy to escape MLA from jail, eight police officers suspended

MLA Abbas Ansari: विधायक को जेल से भगाने की साजिश में पत्नी गिरफ्तार, अधीक्षक और डिप्टी जेलर समेत आठ निलंबित

Sat, 11 Feb 2023 06:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Feb 2023 06:47 PM IST
सार

रगौली जिला जेल में माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा विधायक अब्बास अंसारी बंद है। निखत अंसारी मुलाकाती रजिस्टर में नाम दर्ज कराए बिना जेल में पहुंच गई थीं। डीएम और एसपी ने पहुंचकर रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं, डीआईजी जेल ने लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
MLA Abbas Ansari Wife arrested for conspiracy to escape MLA from jail, eight police officers suspended
निखत अंसारी को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश रचने में उनकी पत्नी निखत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निखत शुक्रवार को बंदी मुलाकाती रजिस्टर में नाम दर्ज कराए बिना पति अब्बास से मिलने जेल पहुंची थीं।

विज्ञापन

इनके कब्जे से दो मोबाइल, सउदी अरब की कुछ मुद्रा, 21 हजार रुपये नकद व सोने के जेवर बरामद हुए हैं। जेल अधीक्षक,  डिप्टी जेलर, विधायक, उनकी पत्नी, चालक व सिपाही जगमोहन समेत ड्यूटीरत कई अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीआईजी जेल ने आठ लोगों को निलंबित कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विधायक अब्बास अंसारी जिला जेल रगौली में लगभग ढाई माह से निरुद्ध हैं। इन्हें प्रयागराज से 19 नवंबर 2022 को सुरक्षा के मद्देनजर चित्रकूट जेल लाया गया था। मुखबिर की सूचना पर जिला जेल में डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला प्राइवेट वाहन से पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों अधिकारी सीधे अब्बास अंसारी की बैरक में पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिले। अलबत्ता कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। इसके बाद वे मुलाकाती कक्ष में पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। परिसर में ही डिप्टी जेलर के कमरे में पहुंचे तो विधायक और उनकी पत्नी बैठे मिले।

बिना रजिस्टर में एंट्री व सूचना के निखत विधायक से मिलने आई थीं। इसी बीच विधायक कमरे से निकलकर अपनी बैरक में चले गए। महिला पुलिस ने निखत को गिरफ्तार करने लगी, तो उन्होंने टीम को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

जेल के बाहर गाड़ी लिए खड़ा था निखत का चालक
डीएम व एसपी ने शनिवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि जेल के बाहर गाड़ी लिए खड़े विधायक की पत्नी के चालक नियाज को भी पकड़ लिया गया है। जेल चौकी प्रभारी श्यामदेव सिंह की तहरीर पर विधायक अब्बास अंसारी, पत्नी निखत बानो, चालक नियाज समेत आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जेल पहुंचे डीआईजी, शुरू कराई जांच
घटना की जानकारी होते ही डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्री ने जेल का निरीक्षण किया। सारे रजिस्टर आदि को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। उनकी प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार आनंद कुमार जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की है।

उन्नाव के जेलर को चित्रकूट भेजा
इसके अलावा घटना के लिए प्रथम दृष्ट्या उत्तरदायी जेल वार्डर रैंक के पांच कर्मचारियों को भी निलंबित किया गया है। रिपोर्ट में जिला जेल चित्रकूट में  निरुद्ध विधायक अब्बास अंसारी को अन्य जेल में भेजने के लिए प्रस्ताव  शासन को भेजा गया है। जिला जेल उन्नाव के जेलर राजीव कुमार सिंह को जिला जेल चित्रकूट तत्काल प्रभाव से भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed