फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Missing youth body found hanging in unnao

उन्नाव: लापता युवक का शव फंदे से लटका मिला, अज्ञात व्यक्ति का फोन आने पर घर से निकला था, हत्या की आशंका

Wed, 02 Mar 2022 09:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Mar 2022 09:09 PM IST
सार

उन्नाव जिले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Missing youth body found hanging in unnao
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र से लापता युवक का शव बेहटामुजावर थानाक्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पेड़ से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


बंथरा थानाक्षेत्र के सहिजनपुर गांव निवासी वेद प्रकाश लखनऊ के बालागंज में मेडिकल स्टोर पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि वेद प्रकाश  मंगलवार रात लगभग 10 बजे अज्ञात व्यक्ति का फोन आने पर बाइक से बिना बताए कहीं चला गया था।
विज्ञापन


देर रात तक न लौटने पर भाई रविपाल ने उसकी तलाश शुरू की। वेद प्रकाश का नंबर बंद होने से चिंता बढ़ गई। बुधवार सुबह तक उसका पता न चलने पर भाई रविप्रकाश ने बंथरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वेदप्रकाश का शव बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के ग्राम ढोलोवा गांव के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहटामुजावर थाना प्रभारी रमेश साहनी ने बताया कि उसकी बाइक मिली है। जेब से टोल की पर्ची मिली जो आगरा जाने की है। पुलिस आत्महत्या का अंदेशा जता रही है, जबकि परिजन हत्या की बात कह रहे हैं। परिजनों के अनुसार, वेदप्रकाश बंथरा से बेहटामुजावर कैसे पहुंचा, इस बात को लेकर उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed