फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Missing Woman Says She Married by Choice, Viral Video Under Police Investigation

Jalaun: कालपी से लापता काजल मंसूरी ने हिंदू युवक से की शादी, वीडियो जारी कर कहा...परिजनों से है जान का खतरा

Fri, 17 Jul 2026 10:06 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 17 Jul 2026 10:06 PM IST
सार

Jalaun News: कालपी कोतवाली क्षेत्र से लापता युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में युवती ने खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से एक युवक के साथ जाने और शादी करने का दावा किया है। साथ ही उसने अपनी और अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

विज्ञापन
Missing Woman Says She Married by Choice, Viral Video Under Police Investigation
लापता युवती का वीडियो वायरल - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और चर्चा का विषय बना मामला सामने आया है। कालपी से लापता एक मुस्लिम युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर एक हिंदू युवक से शादी करने का दावा किया है।

विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद से ही जिले के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। वायरल वीडियो में युवती ने खुद को पूरी तरह बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने की बात स्वीकारी है। साथ ही उसने अपने परिजनों से खुद की और अपने पति की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने दर्ज कराया था अपहरण का मुकदमा

पूरा मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। कुछ दिनों पहले यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पिता का आरोप था कि कालपी के ही स्टेशन क्षेत्र का रहने वाला एक युवक जिसका नाम ओम है, उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।

विज्ञापन

पिता की तहरीर के आधार पर कालपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक ओम के खिलाफ अपहरण सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था और युवती की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच शुक्रवार को अचानक सोशल मीडिया पर युवती का एक वीडियो सामने आ गया।

7 साल पुराना है प्यार, वीडियो में खोली पूरी दास्तान

शुक्रवार को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हुए वीडियो में युवती ने निडरता से अपना पक्ष रखा है। वीडियो में उसने अपनी पहचान काजल मंसूरी पुत्री बदलू मंसूरी के रूप में दी है। वीडियो में काजल ने दावा किया है कि उसकी उम्र 21 वर्ष है और वह कानूनी रूप से अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है।

उसने साफ किया कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है, बल्कि वह अपनी मर्जी और पूरी होश-आवास में ओम के साथ गई है और दोनों ने शादी कर ली है। काजल के मुताबिक, उसके और ओम के बीच पिछले छह से सात साल से प्रेम संबंध थे। इस बात की जानकारी उसने अपने घरवालों को भी दी थी, लेकिन धर्म अलग होने के कारण परिवार के लोग इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे।

काजल ने वीडियो में आरोप लगाया कि उसके परिजन उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर किसी अन्य व्यक्ति से उसकी जबरन शादी कराना चाहते थे। इसी बंदिश और दबाव के चलते उसने घर छोड़ने का फैसला किया।

उसने वीडियो के अंत में भावुक अपील करते हुए कहा कि यदि भविष्य में उसे या उसके पति ओम को किसी भी तरह का शारीरिक नुकसान पहुंचता है, तो इसके लिए सीधे तौर पर उसके माता-पिता और परिजन जिम्मेदार होंगे।

वायरल वीडियो को जांच में शामिल कर आगे बढ़ेगी पुलिस

इस पूरे हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील मामले को लेकर पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून के मुताबिक हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी कालपी राजेश कमल ने बताया कि कालपी कोतवाली में बीते 8 जुलाई 2026 को युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी ओम सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 के तहत मुकदमा संख्या 154/26 पंजीकृत किया गया था।





मामले की कानूनी विवेचना लगातार जारी है। अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसे भी आधिकारिक तौर पर जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। पुलिस युवती को न्यायालय में पेश कर उसके 164 के तहत बयान दर्ज कराएगी और तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed