फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeeds victim's uncle's court hearing in unnao

उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ चल रहे अलग-अलग मुकदमों की सुनवाई कल

Thu, 12 Sep 2019 09:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 12 Sep 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
misdeeds victim's uncle's court hearing in unnao
भारी सुरक्षा के बीच उन्नाव कोर्ट पहुंचा दुष्कर्म पीड़िता का चाचा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की शुक्रवार को छह अलग-अलग मामलों में जिला सत्र न्यायालय में सुनवाई होगी। आरोपी चाचा के खिलाफ सीबीआई के प्रमुख गवाह की हत्या की गलत सूचना देने, फर्जी टीसी बनवाने के साथ ट्रेन लूट और आर्म्स एक्ट के मुकदमों की 13 सितंबर को अलग अलग मामलों में सुनवाई पेशी होगी।
विज्ञापन


चाचा के वकील अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि छह मामलों की सुनवाई होगी। आरोपी चाचा को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को तिहाड़ जेल से न्यायालय लाया जा सकता है। यहां न आ पाने की स्थिति में वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई होगी। 
विज्ञापन

उन्नाव जिले की अलग-अलग कोर्ट में चल रहे छह मुकदमों में सुनवाई के लिए शुक्रवार को विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के चाचा को तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया जा सकता है। चाचा पर चल रहे छह मुकदमों में प्राणघातक हमले के मुकदमे को जिला जज की कोर्ट से अपर सत्र न्यायालय छह में स्थानांतरित किया गया है।

पिछलु सुनवाई के दौरान दो मुकदमों में गवाहों के न आने पर कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए 13 सितंबर को अगली सुनवाई की तारीख दी। साथ ही गवाहों को हर हाल में उपस्थित करने के आदेश दिए। चाचा को सुनवाई पूरी होने के बाद 3:50 बजे दिल्ली ले जाया गया। दोपहर करीब 12 बजे कोर्ट परिसर में दाखिल होने के बाद पीड़िता के चाचा को सबसे पहले अभिलेखों में सफेदा लगाने के मामले में सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed