फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with woman in kannauj

पति के सामने पत्नी को घर से ले गया बदमाश, बाग में बनी कोठरी में किया गंदा काम

Thu, 14 Mar 2019 11:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 14 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
misdeed with woman in kannauj
महिला से दुष्कर्म
कन्नौज के थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात शातिर बदमाश घर से महिला को तमंचे के बल पर उठा ले गया। बाग में बनी कोठरी में उससे दुष्कर्म किया। सुबह महिला को गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। महिला को बदहवास हालत में देख यूपी 100 पुलिस उसे लेकर घर पहुंची। फिर पीड़िता पति के साथ विशुनगढ़ थाना पहुंची।
विज्ञापन


यहां पीड़िता की तहरीर पर पुलिस नेे आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।  ग्राम कैरदा निवासी भोला ठाकुर शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ विशुनगढ़, छिबरामऊ और सौरिख थाने में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह एक माह पहले ही जेल से छूट कर आया है।
विज्ञापन


 

घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला को उठाया

भोला ठाकुर ने थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात करीब नौ बजे एक घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला को उठा लिया। पीड़िता का आरोप है कि शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पति ने विरोध किया तो उसे भी तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भोला ठाकुर उसे गांव से दूर एक बाग में बनी एक कोठरी में ले गया। यहां दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर मारपीट भी की। उधर, पति ने रात में ही विशुनगढ़ पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस महिला की तलाश में जुट गई। सुबह आरोपी पीड़िता को गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। यूपी 100 पुलिस ने महिला को देखा तो घर ले  गई। इसके बाद पति के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

 

महिला को घर से तमंचे का भय दिखाकर ले गया

पुलिस ने उत्पीड़न, दुष्कर्म समेत कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी करुणानिधि सरोज ने बताया कि भोला ठाकुर शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ करीब दो दर्जन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। रात में वह महिला को घर से तमंचे का भय दिखाकर ले गया और दुष्कर्म किया।

मामले की जानकारी रात में ही पति ने दे दी थी, कई जगह महिला और आरोपी की तलाश में छापेमारी भी की, कुछ पता नहीं चला। सुबह महिला यूपी 100 पुलिस को मिली। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed